For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147306059
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत बलदेव नगर में निर्माणाधीन मकान में जवाजा हाल बोराज निवासी 28 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र श्रवण सिंह का पानी के टैंक में मिला शव, |  Ajmer Breaking News: 11 जुलाई शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के आवास पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का केकड़ी दौरा-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात,लगभग 880 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण,  |  Ajmer Breaking News: 84 साल पुराने शिव मंदिर में आज होगी भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) की प्राण-प्रतिष्ठा |  Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत बलदेव नगर में निर्माणाधीन मकान में जवाजा हाल बोराज निवासी 28 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र श्रवण सिंह का पानी के टैंक में मिला शव,

Post Views 01

July 11, 2026

परिजनों का आरोप है कि गोविंद की हत्या कर उसके शव को टैंक में डाला गया है। उनका कहना है कि शव मिलने के समय उसकी नाक से खून निकल रहा था, जिससे उन्हें घटना संदिग्ध लग रही है।

अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत बलदेव नगर में निर्माणाधीन मकान में जवाजा हाल बोराज निवासी 28 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र श्रवण सिंह का पानी के टैंक में मिला शव,
परिजनों ने हत्या का शक किया व्यक्त,पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग 

अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत बलदेव नगर में एक निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में शनिवार को 28 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जवाजा का रहने वाला मजदूर रोजाना की तरह काम पर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। कमरे में मोबाइल मिलने के बाद जब टैंक का ढक्कन खोलकर देखा गया तो अंदर उसका शव पड़ा मिला। 
घटना की सूचना पर कृष्णगंज थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया ।

वहीं परिजनों ने हत्या कर शव टैंक में फेंकने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान किशनपुरा (जवाजा) निवासी 28 वर्षीय गोविंद पुत्र श्रवण सिंह रावत के रूप में हुई है। गोविंद पिछले कुछ समय से बलदेव नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था।
मृतक के रिश्तेदार रेवत सिंह ने बताया कि गोविंद शुक्रवार सुबह हमेशा की तरह काम पर गया था। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी ने कई बार फोन किया। घंटी बजने के बावजूद उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे परिवार को चिंता हुई और परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। परिजन सबसे पहले उसी निर्माणाधीन मकान पहुंचे, जहां गोविंद काम कर रहा था। कमरे की तलाशी लेने पर उसका मोबाइल अंदर मिला। इसके बाद रिश्ते में लगने वाले एक भाई ने शक होने पर पानी के टैंक का ढक्कन खोला तो अंदर गोविंद का शव पड़ा मिला। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों का आरोप है कि गोविंद की हत्या कर उसके शव को टैंक में डाला गया है। उनका कहना है कि शव मिलने के समय उसकी नाक से खून निकल रहा था, जिससे उन्हें घटना संदिग्ध लग रही है। परिवार ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
कृष्णगंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि बलदेव नगर स्थित निर्माणाधीन मकान के टैंक में मजदूर का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को टैंक से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved