For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147011746
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। | 

अजमेर न्यूज़: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार

Post Views 31

July 10, 2026

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि फरार आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने और समझौता करने के लिए धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार

अजमेर: जिले के अरांई थाना क्षेत्र के धौलपुरिया गांव के निवासी रामलाल जाट ने पुलिस अधीक्षक अजमेर को ज्ञापन सौंप कर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि 30 जून 2026 को उसके भाई देवकरण, जो वर्तमान में ग्राम पंचायत काला नाड़ा के प्रशासक पद पर कार्यरत हैं, का कुछ लोगों ने कथित रूप से अपहरण कर मारपीट की और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बदमाशों ने सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, मोबाइल फोन और करीब ढाई लाख रुपये की नकदी छीन ली।

ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस ने मामले में केवल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनके पास मारपीट और घटनास्थल के वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं, इसके बावजूद कई आरोपियों को छोड़ा गया है।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि फरार आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने और समझौता करने के लिए धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

पीड़ित ने एसपी से शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved