For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146753583
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अजमेर न्यूज़: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

Post Views 01

July 9, 2026

गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कंटेनर से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

अजमेर। किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कंटेनर अहमदाबाद से गुरुग्राम जा रहा था और उसमें बड़ी संख्या में रेफ्रिजरेटर लदे हुए थे। रास्ते में अज्ञात कारणों से कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें रखा सामान धू-धू कर जलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर में भरे सभी रेफ्रिजरेटर पूरी तरह जल चुके थे। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने से हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर सुरक्षित रूप से वाहनों की आवाजाही कराई।
गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कंटेनर से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर बांदरसिंदरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved