For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146754199
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अजमेर न्यूज़: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत

Post Views 01

July 9, 2026

पुलिस मृतक के परिवारजनों से संपर्क कर रही है। प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत

 पुष्कर के निकटवर्ती तिलोरा गांव में गुरुवार दोपहर कुई की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नायरा पेट्रोल पंप के सामने स्थित सरदार सिंह की ढाणी में कालूराम के मकान के पास शौचालय के लिए कुई खोदी जा रही थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूरों को ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मृतक की पहचान बीरबल उम्र 35 वर्ष पुत्र परमा राम निवासी खानपुरा, डेगाना, नागौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुआ। कुई की खुदाई का काम चल रहा था, तभी अचानक मिट्टी का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। मिट्टी गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों के मलबे में दबने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने मिलकर मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान गंभीर हालत में बीरबल को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से पुष्कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

तहसीलदार इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन को दोपहर करीब 2:30 बजे सूचना मिली थी कि तिलोरा गांव में शौचालय के लिए कुई खोदते समय मिट्टी ढह गई है और एक व्यक्ति दब गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और पुलिस की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के लिए नियमानुसार सहायता प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

वहीं हादसे की सूचना पर पुष्कर उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर भी पुष्कर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद मजदूरों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि तिलोरा गांव में कुई खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढहने से मजदूर मलबे में दब गए थे। अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बीरबल को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद तिलोरा गांव और मजदूर के परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मृतक के परिवारजनों से संपर्क कर रही है। प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved