For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146432302
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  |  Ajmer Breaking News: मंडल रेलवे अस्पताल अजमेर में सबसे उन्नत 'नैनोस्कोपिक रिस्ट जॉइंट सर्जरी' सफलतापूर्वक संपन्न |  Ajmer Breaking News: परख टैक्सोनॉमी आधारित प्रश्नपत्र निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विद्यार्थियों को जागरूक करने विद्यालय पहुंचे न्यायिक अधिकारी |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शिष्टाचार भेंट |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बेखौफ चोरों का कारनामा, घर में 7–8 घंटे डटे रहे, लाखों के सोने चाँदी के जेवरात सहित घरेलू सामान समेटकर फरार,मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगलवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश ने स्मार्ट सिटी की पूरी तरह पोल खोल कर रख दी। |  Ajmer Breaking News: दरगाह में भगवान शिव मंदिर होने के दावे वाली याचिका पर 22 जुलाई की सुनवाई से पहले दरगाह के निकट बटेश्वर शिव मंदिर पहुंचे राजवर्धन सिंह परमार, | 

अजमेर न्यूज़: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

Post Views 51

July 8, 2026

दो दिन लगातार गेगल थाना पुलिस ने चाचियावास गांव के निकट नदी में करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

अजमेर। चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में मंगलवार और बुधवार को दो दिन लगातार गेगल थाना पुलिस ने चाचियावास गांव के निकट नदी में करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने देवकरण जाजड़ा का मोबाइल फोन, लैपटॉप बैग और सोने का कड़ा तलाशने का प्रयास किया, दो घंटे सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी कुछ सामान हाथ नहीं लगा। 
वृत्ताधिकारी महिपाल सिंह चौधरी के नेतृत्व में गेगल थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने नदी में कई स्थानों पर गहन तलाशी ली।गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया। टीम ने संभावित स्थानों पर पानी के भीतर खोजबीन की, लेकिन महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ नहीं लगे। थानाप्रभारी नरपतराम बाना ने बताया कि दो दिन से लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन  चलाया जा रहा है। आज सुबह करीब दो घंटे तक चले अभियान के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। अब मामले की जांच अन्य तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।

गौरतलब है कि 5 जुलाई की शाम पुलिस को देवकरण जाजड़ा की कार चाचियावास गांव के पास नदी किनारे संदिग्ध हालत में खड़ी मिली थी। कार के पहिए कीचड़ में धंसे हुए थे। इसके बाद सामने आए घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस ने हत्या के इस चर्चित मामले की जांच के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved