Post Views 01
July 7, 2026
अजमेर में बेखौफ चोरों का कारनामा, घर में 7–8 घंटे डटे रहे, लाखों के सोने चाँदी के जेवरात सहित घरेलू सामान समेटकर फरार,मुकदमा दर्ज
कृष्णगंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर छतरी योजना में रहने वाले भीष्म टेवानी के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर बड़े इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर से सोने चांदी के जेवरात नगदी सहित घरेलू सामान भी चुरा कर फरार हो गए । भीष्म टेवानी ने बताया कि चोर साइड वाले दरवाजे का कुंदा तोड़कर घर में घुसे और लगभग 8 घंटे तक बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया घर में लगा एलईडी टीवी, रसोई में रखे दो गैस सिलेंडर चूल्हा, वाशिंग मशीन सहित कपड़े और कई जरूरी सामान सब समेटकर फरार हो गए। वहीं घर के अलग अलग कमरों में रही रखी सेठियो के बीच से जो भी सामान उन्हें अच्छा लगा वह भी ले गए। उन्होंने कृष्णगंज थाने में रिपोर्ट दी है पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। फिलहाल कितना कैश और कितना माल चोरी हुआ इसका आकलन किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved