For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145543331
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र |  Ajmer Breaking News: दरगाह क्षेत्र मानव तस्करी प्रकरण पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की मांग; जमानत पर फैसला सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से निर्मित होगी सेशन कोर्ट चौराहे से सीआरपीएफ ब्रिज तक सड़क-नाली, लाइट व डिवाइडर निर्माण-भदेल |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड में आरोपी विष्णु सिंह जाट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत |  Ajmer Breaking News: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन  

Post Views 01

July 4, 2026

त्रिपोलिया गेट पर स्थित हज़रत ताना शाह बाबा की दरगाह पर हज़रत इमाम हुसैन के सब्र का पैगाम,इंसानियत के नाम आयोजन

अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन  किया गया। दरगाह क्षेत्र के मुस्लिम इलाक़ा के त्रिपोलिया गेट पर स्थित हज़रत ताना शाह बाबा की दरगाह पर हज़रत इमाम हुसैन के 'सब्र का पैगाम,इंसानियत के नाम' आयोजन हुआ । जिसमें मौजूदा हालातो को लेकर उलेमा इकराम ने शरीयत की रौशनी में आवाम को नसीहतें दी।  ज़िक्रे हज़रत इमाम हुसैन का आगाज़ कुरआन पाक के पाठ से शुरू हुआ और महफ़िल में अहलेबैत की शान में उम्दा कलाम पेश किए गए। हाफ़िज़ शकील अहमद के नेतृत्व में मौलाना ज़ाकिर हुसैन ने ज़िक्रे शोहदाये कर्बला और हज़रत सैय्यदना जैनुल आबेदीन  की जीवनी पर प्रकाश डाला। आयोजन में मौजूद श्रद्धालुओं ने नारे तकबीर-अल्लाह हु अकबर के साथ अहलेबैत के नारे बुलंद किये। जहा आस्थावान ने ज़िक्रे कर्बला से 'हज़रत इमाम हुसैन का पैग़ाम, इंसानियत के नाम' पर अमल करने नसीहतें हासिल की। प्रोग्राम के समापन पर समस्त आशिके रसूल (सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम ) ने अपने आका की बारगाह में सलातो सलाम पेश किया। वही दीने इस्लाम,मुसलमानों की सुरक्षा और देश की तरक्की,ख़ुशहाली विशेष दुआ की गई।  इसी के साथ श्रद्धालुओं में लंगर का भी आयोजन किया गया।

प्रोग्राम के मुख्य वक्ता मौलाना जाकिर हुसैन थे, वही हाफ़िज़ शकील अहमद की सदारत में ज़िक्रे हुसैन हुआ। हाफ़िज़ जाहिद अहमद ने विशेष दुआ की और अन्य लोगो ने नात और मनकबत के नज़राने पेश किए। इसी तरह नन्हे बच्चो ने भी अहलेबैत की शान में ज़िददान खान, अली हसन खान ने भी बेहतरीन कलाम पेश किए। जिसे सुन कर मौजूद लोग झूम उठे। प्रोग्राम में सेवा देने वालो में मास्टर आबिद सर, राशिद खान,दिलशाद खान,वसीम खान,उस्मान खान, हाजी नासिर खाँ, अब्दुल जब्बार अब्बासी, मुशर्रफ सिद्दीकी,ताहिर अब्बासी,मोहम्मद ज़ैद खान,अल्फेज़ खान, अनस खान,कासिफ खान,इम्तियाज़ पठान, आमिर,नदीम आदि समेत अन्य लोग शामिल थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved