For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145537230
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र |  Ajmer Breaking News: दरगाह क्षेत्र मानव तस्करी प्रकरण पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की मांग; जमानत पर फैसला सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से निर्मित होगी सेशन कोर्ट चौराहे से सीआरपीएफ ब्रिज तक सड़क-नाली, लाइट व डिवाइडर निर्माण-भदेल |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड में आरोपी विष्णु सिंह जाट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत |  Ajmer Breaking News: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। | 

अजमेर न्यूज़: दरगाह क्षेत्र मानव तस्करी प्रकरण पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की मांग; जमानत पर फैसला सुरक्षित

Post Views 01

July 4, 2026

राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद की सना खान ने बताया कि पीड़ित परिवार लगातार भय के माहौल में जी रहा है। जेल में बंद आरोपियों ने अपने परिजनों के माध्यम से पीड़िता को सबक सिखाने की बात कही है।

दरगाह क्षेत्र मानव तस्करी प्रकरण: पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की मांग; जमानत पर फैसला सुरक्षित

अजमेर। दरगाह थाना क्षेत्र के बहुचर्चित नाबालिग मानव तस्करी प्रकरण में एक नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों के सहयोगियों द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं तथा सोशल मीडिया पर पीड़िता की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि 15 वर्षीय नाबालिग को कथित रूप से तीन लाख रुपये में बेचने और चूरू जिले के सरदारशहर में 45 वर्षीय अधेड़ से उसकी शादी करवाने का मामला सामने आने के बाद दरगाह थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कई महिला एवं पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामला अपनी संवेदनशीलता के कारण काफी चर्चित रहा है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद की सना खान ने बताया कि पीड़ित परिवार लगातार भय के माहौल में जी रहा है। उनका आरोप है कि जेल में बंद आरोपियों ने अपने परिजनों के माध्यम से पीड़िता को "सबक सिखाने" की बात कही है। साथ ही आरोपियों के सहयोगियों द्वारा परिवार को धमकियां देकर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। परिषद ने राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा धमकियां देने वाले सभी लोगों के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस बीच मामले की न्यायिक कार्रवाई भी जारी है। पीड़िता पक्ष के अधिवक्ता अखिलेश कुमार मीणा ने बताया कि विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट क्रमांक-2, अजमेर में एफआईआर संख्या 104/2026 के प्रकरण में अभियुक्त की ओर से दायर जमानत याचिका पर विस्तृत सुनवाई हुई। पीड़िता पक्ष की ओर से जमानत याचिका का विरोध करते हुए न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माननीय न्यायालय ने जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। अब सभी की नजर न्यायालय के आगामी आदेश पर टिकी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved