For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145544010
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र |  Ajmer Breaking News: दरगाह क्षेत्र मानव तस्करी प्रकरण पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की मांग; जमानत पर फैसला सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से निर्मित होगी सेशन कोर्ट चौराहे से सीआरपीएफ ब्रिज तक सड़क-नाली, लाइट व डिवाइडर निर्माण-भदेल |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड में आरोपी विष्णु सिंह जाट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत |  Ajmer Breaking News: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। | 

अजमेर न्यूज़: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र

Post Views 01

July 4, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, कार्यक्रम से सीधे जुड़े नव नियुक्त कार्मिक

 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, कार्यक्रम से सीधे जुड़े नव नियुक्त कार्मिक

अजमेर, 4 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा के दौरान जिला स्तर पर भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में आए नवनियुक्त कार्मिकों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के संबोधन को सुना। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान तेज गति से प्रगति करने वाले राज्यों में से एक है। यहां रिफाइनरी के माध्यम से नए रोजगार के सृजन होंगे। इसी प्रकार सरकार के प्रयासों से पेयजल एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो रहा है। इसमें उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। सरकार द्वारा मध्य पूर्व में युद्ध की स्थिति के समय भी पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नहीं आने दी गई। 

मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की धरती सोना उगलने वाली है। डबल इंजन की सरकार के कारण विकास की गति बढ़ी है। रिफाइनरी के माध्यम से राज्य में अप्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से रोजगार में बढ़ोतरी होगी। 

जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से राजस्थान देश का अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। सोने की धरती मरुधरा रिफाइनरी के बन जाने से वास्तव में सोना उगलने वाली धरती बन जाएगी। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल से ही करोड़ों भारतीयों को निःशुल्क अनाज उपलब्ध कराने की अनूठी योजना संचालित की जा रही है। भारत युवाओं का देश है। उनकी प्रतिभा सर्वाेत्तम है। इन्हीं युवाओं के दम पर भारत चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बन चुका है। सब मिलकर राष्ट्र को परम वैभव तक लेकर जाएंगे। राम जल सेतु परियोजना से जल की उपलब्धता बढ़ेगी। इसी प्रकार यमुना, नर्मदा एवं अन्य नदियों से भी राजस्थान की हरीतिमा बढ़ेगी। गत 12 वर्षों में किए गए कार्यों से भारत का विश्व में डंका बजा है। 

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का मूल स्तंभ कृषि है। इस क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि भूमिगत जल की कमी वाले क्षेत्र में नवाचार करते हुए लगभग 70 बीघा भूमि वर्षा के जल से सिंचित की जा रही है। कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए इससे प्रेरणा मिल रही है। प्रगतिशील किसान इस नवाचार को देखकर अपने खेत में अपना रहे हैं। 

विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि आज का दिन राजस्थान के इतिहास में स्वर्णिम दिवस है। रिफाइनरी का राजस्व 24000 करोड़ प्रतिवर्ष से भी अधिक राज्य को मिलेगा। इससे राजस्थान के विकास को नई दिशा मिलेगी। जयपुर में मेट्रो चरण द्वितीय भी आरंभ होगा। इससे अजमेर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौते से पेयजल तथा सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा। कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ने से राजस्थान की जीडीपी में बढ़ोतरी होगी। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के मार्गदर्शक और आदर्श हैं। उनकी पुण्यतिथि पर युवाओं को राजकीय सेवा में आने का नियुक्ति पत्र मिलना प्रेरणादाई रहेगा। स्वामी विवेकानंद ने कठिनाइयों को अवसर में बदलने का संदेश दिया था। राजकीय सेवा का अपना अलग अनुभव होता है। सरकार ने निर्विवाद भर्तियां करवा कर युवाओं के सपनों को साकार किया है। साथ ही समय पर भत प्रक्रिया पूर्ण भी की गई है। इन नौकरियों से युवाओं को अर्थाेपार्जन का साधन मिलने के साथ ही जन सेवा करने का अवसर भी मिलेगा। राष्ट्र सेवा समझकर नौकरी की जानी चाहिए। 

संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि इस कार्यक्रम का टेलीकास्ट संभाग के समस्त जिला मुख्यालयों पर किया। इनमें अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, ब्यावर एवं डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालयों पर रोजगार मेला आयोजन हुआ। इसके साथ-साथ समस्त नगरीय निकायों, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर इसका प्रसारण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिग, अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बालोतरा जिले में आयोजित हुआ। इसकी निरन्तरता में रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम जवाहर रंगमंच पर आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के नव चयनित 1118 अभ्यर्थियों में से उपस्थित 982 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिला स्तर के साथ नगरीय निकाय क्षेत्र किशनगढ़, केकड़ी, सरवाड़, पीसांगन, पुष्कर एवं नसीराबाद तथा ब्लॉक भिनाय, अरांई एवं श्रीनगर में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ऑनलाईन प्रसारण किया गया। 

अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत ने कहा कि राजस्थान भर के 50 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति प्रदान करना सरकार की सकारात्मक कार्य क्षमता को दर्शाता है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा मेहनत करके आगे बढ़ रहे हैं। उनके माता-पिता भी उनके साथ संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को राजकीय सेवा में अवसर मिलने से उनकी मेहनत को सम्मान मिलेगा। सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षाएं करवा कर गरीब के बेटों को नौकरी तक पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी का लोकार्पण करने से राजस्थान के विकास को पंख लगेंगे। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खड़ी उतर रही है। यह सरकार भविष्य में भी जन कल्याण को केंद्र में रखकर कार्य करती रहेगी। नव नियुक्त कार्मिकों को अपने कार्यक्षेत्र में ग्रामीण तथा कमजोर वर्ग की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करना चाहिए। 

अध्यक्ष श्री रमेश सोनी ने कहा कि रिफाइनरी के माध्यम से राजस्थान के विकास की दिशा बदलेगी। भारत युवा शक्ति के बूते विश्व में नया मुकाम हासिल कर रहा है। यह शताब्दी भारत की है। प्रभावी नेतृत्व के कारण भारत का विश्व में मान बढ़ा है। भारत माता को पुनः सर्वाेच्च सिंहासन पर बिठाने के भाव से नव नियुक्त कार्मिक कार्य करें। 

कोटा के श्री वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा पारदश तरीके से परीक्षा आयोजन करवा कर एक मिसाल कायम की है। इससे वास्तविक युवाओं को उनका हक मिला है। रिफाइनरी के आरंभ होने से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। 

जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में सावित्री विद्यालय की बालिकाओं ने घूमर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़,  पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अगरवाला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती नित्या के, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेंद्र कुमार मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद नारायण शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी श्री मधुसूदन जोशी, डॉ. अरविंद शर्मा गिरधर सहित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved