Post Views 01
July 7, 2026
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शिष्टाचार भेंट
जयपुर/अजमेर 7 जुलाई। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री हनुमान सिंह राठौड़ ने आज यहां जयपुर स्थित शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर के राजकीय आवास पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया ।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद श्री हनुमान सिंह जी की यह शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से पहली भेट थी ।इस अवसर पर दोनों के बीच माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई तथा पाठ्यक्रम और शैक्षणिक गुणवत्ता में और अधिक सुधार के लिए विचार विमर्श हुआ।शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि बोर्ड द्वारा इस वर्ष से शुरू किया गया परीक्षा पुनःमूल्यांकन तथा वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय छात्र हित में बेहद सराहनीहै। इसे और प्रभावी बनाया जाना चाहिए। बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड की आगामी योजनाओं और नवाचारों को लेकर शिक्षा मंत्री को जानकारी दी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved