Post Views 51
July 7, 2026
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 7 जुलाई मंगलवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं संस्मरण पक्ष के उपलक्ष में छात्र युवा सम्मेलन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं व छात्रशक्ति से संवाद के माध्यम से राष्ट्र प्रथम का भाव जागृत करने के लिए मुख्य वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा,प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना,जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, सहित युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व अजमेर के सभी युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्त शहर की युवा व छात्र शक्ति उपस्थिति रही।
इस अवसर पर युवा साथियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान सहित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन दर्शन बताया गया,युवाओं को 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ काम करने का संकल्प दिलवाया गया।
वहीं पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि साइलेंट कहां कर रखा है? कल जोधपुर में बोल रहे थे, आज अजमेर में बोल रहे हैं, कल जयपुर में बोलेंगे। साइलेंट नहीं कर रखा। हमें तो वोकल कर रखा है, 'वोकल फॉर लोकल' हैं हम।
अजमेर के मेडिकल कॉलेज सभागार में मंगलवार को राठौड़ ने पार्टी में खुद को साइलेंट किए जाने के सवाल पर चुटीले अंदाज में यह जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि हाल ही में आरपीएससी में जिन सदस्यों की नियुक्ति हुई है, उनके बायोडाटा और योग्यता को देखने पर स्पष्ट होता है कि वे विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षाविद हैं और उनकी ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आरपीएससी की पवित्रता बनाए रखने के लिए वर्तमान सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश और देश में युवा मोर्चा विचार, संकल्प और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को लेकर अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में युवाओं ने साल 2047 तक भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। बीजेपी में सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता का अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर राठौड़ ने कहा कि मैंने हमेशा एक साधारण और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में काम किया है और आगे भी उसी भूमिका में काम करता रहूंगा।
धनबल और बाहुबल के प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि यह भाजपा की संस्कृति नहीं है। भाजपा में धनबल या बाहुबल नहीं, बल्कि संगठन बल और विचार बल चलता है। लगातार मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कहा- कुछ नियुक्तियां हो चुकी हैं। बाकी नियुक्तियां मुख्यमंत्री के विवेकाधिकार का विषय हैं, इसलिए वही इस पर बेहतर बता सकते हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved