Post Views 31
July 8, 2026
ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार,
बिहार का रहने वाले रजी अनवर से बरामद बैग में एक लैपटॉप ₹30000 नगदी और आई कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मिले।
ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों के क़ीमती सामान और बैग चोरी करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक बैग बरामद किया गया है, जिसमें लैपटॉप, नकदी और कई दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सामान चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान युवक के पास से एक बैग मिला, जिसके संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कड़ाई से जांच करने पर पता चला कि यह बैग यात्री का था, जिसे ट्रेन यात्रा के दौरान चोरी किया गया था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक लैपटॉप, नकदी और कई आवश्यक दस्तावेज बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ट्रेन के एसी कोच में सह यात्री बन कर वारदात को अंजाम देकर अगले स्टेशन पर उतर जाता था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार युवक बिहार का रहने वाला रजी अनवर है। पुलिस संबंधित राज्य की पुलिस से उसका आपराधिक रिकॉर्ड मंगवा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर हुई चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved