Post Views 11
July 8, 2026
महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
अजमेर। जिले में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान के तहत बुधवार को अजमेर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना पुलिस सीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें थाना प्रभारी सहित पुलिस उपाधीक्षक, तथा पेट्रोलिंग टीम की महिला कांस्टेबल एवं आमजन व यात्री मौजूद रहे।सीओ नरेश कुमार ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उसका त्वरित निस्तारण किया जाए।
इसके अलावा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved