For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147004667
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। | 

अजमेर न्यूज़: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा,

Post Views 01

July 10, 2026

लीज डीड निष्पादन की एवज में मांगी थी घूस, ASP मनोज गुप्ता, ASP ज्ञान प्रकाश नवल ने दिया कार्रवाई को अंजाम, 

जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा,

लीज डीड निष्पादन की एवज में मांगी थी घूस, ASP मनोज गुप्ता, ASP ज्ञान प्रकाश नवल ने दिया कार्रवाई को अंजाम, 

अजमेर में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) को शुक्रवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सीनियर डीजीएम का 31 जुलाई को रिटायरमेंट था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपर विजन में  DG गोविन्द गुप्ता, एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए ब्यावर में रीको के जूनियर असिस्टेंट को भी घूस लेते पकड़ा है। दोनों अधिकारी प्लॉट अलॉटमेंट के बाद पट्टा जारी करने और प्रोडक्ट चेंज की अनुमति देने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर जयपुर हेड ब्रांच जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन एसीबी ने दोपहर करीब 12 बजे ही गिरफ्तार कर लिया।

एडिशनल एसपी मनोज गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से एसीबी को एक शिकायत मिली थी। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि सरथाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट अलॉटमेंट के बाद पट्टा जारी करने और प्रोडक्ट चेंज की अनुमति देने के नाम पर रीको के अफसर रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ब्यावर और अजमेर में एक साथ ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। अजमेर में रीको के यूनिट हेड (सीनियर डीजीएम) अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपए और ब्यावर में जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एडिशनल एसपी ने बताया कि जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर के पास पट्टा जारी करने की फाडल पेंडिंग थी जबकि यूनिट हेड अंजय विश्वकर्मा के पास प्रोडक्ट चेंज का काम पेंडिंग था। एक ही प्लॉट के काम के लिए दोनों अधिकारियों ने अलग-अलग रिश्वत मांगी थी। फिलहाल इस मामले में एसीबी की जांच जारी है। दोनों आरोपियों के आवास और ठिकानों पर भी सर्च अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए यूनिट हेड (सीनियर डीजीएम) अंजय विश्वकर्मा 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे। विश्वकर्मा की मूल पोस्टिंग किशनगढ़ में है, लेकिन उनके पास अजमेर का भी अतिरिक्त चार्ज था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved