For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147011481
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। | 

अजमेर न्यूज़: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

Post Views 01

July 10, 2026

खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

अजमेर। शहर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में पार्किंग में खड़ी एक बोलेरो कार के गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित नरेन्द्र जाट निवासी काजीपुरा ने क्लॉक टावर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना हज़ारी बाग स्थित टाटा पावर कार्यालय के सामने की बताई जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बोलेरो कार पार्क कर खरीददारी के लिए बाजार गया था। कुछ देर बाद लौटने पर कार मौके से गायब मिली। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज कराया।
सूचना मिलते ही क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरी की आशंका के साथ-साथ अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वाहन को फाइनेंस कंपनी ने बकाया राशि के कारण तो नहीं उठाया या किसी कर्ज संबंधी विवाद में किसी ने वाहन को अपने कब्जे में तो नहीं लिया।
मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक रेवत राम के नेतृत्व में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved