For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147305225
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत बलदेव नगर में निर्माणाधीन मकान में जवाजा हाल बोराज निवासी 28 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र श्रवण सिंह का पानी के टैंक में मिला शव, |  Ajmer Breaking News: 11 जुलाई शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के आवास पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का केकड़ी दौरा-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात,लगभग 880 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण,  |  Ajmer Breaking News: 84 साल पुराने शिव मंदिर में आज होगी भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) की प्राण-प्रतिष्ठा |  Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन | 

अजमेर न्यूज़: मुख्यमंत्री का केकड़ी दौरा-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात,लगभग 880 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण, 

Post Views 01

July 11, 2026

पानी-बिजली पर रोडमैप बनाकर किया काम, धरातल पर दिखा असर, सड़क तंत्र, रेल नेटवर्क और नए एयरपोर्ट्स से विकास की नई उड़ान भर रहा राजस्थान,किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग का हो रहा सर्वांगीण विकास  

मुख्यमंत्री का केकड़ी दौरा-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात,लगभग 880 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण, 
पानी-बिजली पर रोडमैप बनाकर किया काम, धरातल पर दिखा असर, सड़क तंत्र, रेल नेटवर्क और नए एयरपोर्ट्स से
विकास की नई उड़ान भर रहा राजस्थान,किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग का हो रहा सर्वांगीण विकास - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 
- मुख्यमंत्री ने किया नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फेज-प्रथम फोर लेन सड़क का शिलान्यास
    
जयपुर, 11 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने और अगली पीढ़ी के लिए मजबूत बुनियादी ढांचे के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमारी डबल इंजन सरकार धरातल पर काम कर आमजन के जीवन को सुगम बना रही है। रोडमैप बनाकर पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिसका असर धरातल पर दिख रहा है।
    
मुख्यमंत्री शनिवार को अजमेर के केकड़ी में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 49 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का विकास करवाया गया है। साथ ही, 18 हजार किलोमीटर लंबी नई सड़कों का निर्माण हुआ है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण के कार्य हुए हैं। वहीं, रेल नेटवर्क को विकसित करने के साथ ही नए एयरपोर्ट्स के जरिये प्रदेश विकास की नई उड़ान भर रहा है।
    
उन्होंने कहा कि पानी प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। राज्य सरकार ने प्रमुख जल परियोजनाओं पर फोकस करते हुए हर व्यक्ति तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। इसी क्रम में राम जलसेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना जैसे कई प्रोजेक्ट्स पर प्रमुखता से कार्य करके दिखाया है। 
    
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चार प्रमुख जातियों किसान, मजदूर, महिला और युवा का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। प्रदेश में किसान सम्मान निधि की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया, जिसे आने वाले समय में 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष किया जाएगा। वहीं, किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के साथ ही बिलों में अनुदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के जरिये पशुपालकों को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण मिल रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से 22 लाख से अधिक बीमा पॉलिसी की जा चुकी हैं।
    
उन्होंने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 78 हजार पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं तथा 1 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। निजी क्षेत्र में भी साढ़े चार लाख युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र में ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही, महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाकर आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। 
    
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्यों से प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने और समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान रिफाइनरी जैसे विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट का लोकार्पण विकास की इसी सकारात्मक सोच का परिणाम है।
    
सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि यमुना के पानी को राजस्थान की धरती पर लाना मुख्यमंत्री का भगीरथी प्रयास है, जिसका लाभ शेखावाटी की जनता को मिलेगा। वहीं, सड़क तंत्र को मजबूत बनाने के साथ ही प्रदेश का बिजली उत्पादन में सरप्लस होना भी मुख्यमंत्री की बड़ी उपलब्धि है। 

मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण,,जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री का केकड़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। उन्होंने हेलीपेड के पास राजकीय महाविद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी प्रस्थान के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आमजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने अनेक विकास कार्यों का  शिलान्यास भी किया।

इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, विधायक शत्रुघन गौतम, शंकर सिंह रावत, रामस्वरूप लाम्बा, गोपी चंद मीणा, राजेन्द्र गुर्जर एवं वीरेन्द्र सिंह कानावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved