For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147305408
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत बलदेव नगर में निर्माणाधीन मकान में जवाजा हाल बोराज निवासी 28 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र श्रवण सिंह का पानी के टैंक में मिला शव, |  Ajmer Breaking News: 11 जुलाई शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के आवास पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का केकड़ी दौरा-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात,लगभग 880 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण,  |  Ajmer Breaking News: 84 साल पुराने शिव मंदिर में आज होगी भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) की प्राण-प्रतिष्ठा |  Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन | 

अजमेर न्यूज़: 11 जुलाई शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के आवास पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन,

Post Views 01

July 11, 2026

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने पदाधिकारी को दी शुभकामनाएं, आगामी निकाय चुनाव में जीत का परचम फैराने का क्या आह्वान, गहलोत गुट को मिली तवज्जो पायलट गुट नदारद 

11 जुलाई शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के आवास पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन,
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने पदाधिकारी को दी शुभकामनाएं, आगामी निकाय चुनाव में जीत का परचम फैराने का क्या आह्वान, गहलोत गुट को मिली तवज्जो पायलट गुट नदारद 

शनिवार सुबह 12:15 बजे हरविलास शारदा मार्ग स्थित अजमेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निवास पर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का सम्मान व स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए नव नियुक्त सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी,साथ ही निकाय चुनाव में जीत का परचम फहराने का भी आवाहन किया। 
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पार्टी में शामिल सभी जाति संप्रदाय और वर्ण, वर्ग के लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है कोई भेदभाव नहीं किया गया। सभी मिलकर आगामी चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्षों के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है उन्होंने सभी को व्यक्तिगत फोन करके आमंत्रित किया है किसी कारणवश नहीं आ पाए होंगे पार्टी में कोई फुट या गुटबाजी  नहीं है। 
वहीं पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने कहा कि राहुल गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए शहर कार्यकारिणी की टीम में युवाओं को शामिल किया गया है यह युवा पूरी मुस्तेदी के साथ निकाय चुनाव विधानसभा चुनाव व आगामी चुनाव में कांग्रेस को एकजुट और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने सभी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। गौरतलब है की 10 वर्ष बाद अजमेर शहर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अभी फिलहाल 31 पदाधिकारी को स्थान मिला है आगामी समय में इसका और विस्तार होगा लेकिन यहां देखने वाली बात यह है कि इस कार्यकारिणी में पूरी तरह से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुट हावी रहा है सचिन पायलट के लोगों को इसमें तवज्जो नहीं दी गई है और आज के इस कार्यक्रम में पायलट खेमे के पूर्व अध्यक्ष रहे विजय जैन सहित उनके साथी भी मौजूद नहीं रहे। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या धरातल पर कांग्रेस एकजुट है जो आगामी चुनाव में जीत का दम भर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved