For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147580230
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में जाली नोटों का बड़ा खुलासा, 13.06 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, रेवेन्यू बोर्ड ने 552 तहसीलदारों के किए तबादले |  Ajmer Breaking News: चार गुना मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी, बालूपुरा रोड निवासी युवक से 68 हजार रुपए पार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्राण-प्रतिष्ठा, श्रद्धा और वैदिक मंत्रों से गूंजा मंदिर परिसर |  Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में बारिश की कामना, ग्रामीणों ने दुग्धाभिषेक कर इंद्र देव से की प्रार्थना |  Ajmer Breaking News: रविवार 12 जून 2026 को अजमेर में पहली बार झूम उठी श्री राधारमण लाल के नाम की गूंज और युवाओं को जीवन को जीने का मिला सशक्तिकरण  |  Ajmer Breaking News: गंज क्षेत्र स्थित किन्नरो का नोहरा प्रसिद्ध कुचीपला भैरव धाम मंदिर में रविवार को किन्नर समाज की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन |  Ajmer Breaking News: ईस्ट प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी नेवी कैडेट्स , एनसीसी आर्मी कैडेट्स और स्काउट ने तोपदड़ा अजमेर स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्थित तालाब के पास वृक्षारोपण किया |  Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने खतौली गांव में ₹7.90 करोड़ की लागत से निर्मित तीन प्रमुख सड़कों का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: बूढ़ा पुष्कर में बारिश की कामना, ग्रामीणों ने दुग्धाभिषेक कर इंद्र देव से की प्रार्थना

Post Views 01

July 12, 2026

इसी बीच पुष्कर के निकटवर्ती बूढ़ा पुष्कर में वर्षों पुरानी लोक परंपरा को निभाते हुए ग्रामीणों ने अच्छी वर्षा की कामना की।

बूढ़ा पुष्कर में बारिश की कामना, ग्रामीणों ने दुग्धाभिषेक कर इंद्र देव से की प्रार्थना

प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक के साथ अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है, लेकिन पुष्कर क्षेत्र के कई गांव अब भी झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। खेतों में बोवनी की उम्मीद लगाए बैठे किसानों और ग्रामीणों की नजरें आसमान पर टिकी हैं। इसी बीच पुष्कर के निकटवर्ती बूढ़ा पुष्कर में वर्षों पुरानी लोक परंपरा को निभाते हुए ग्रामीणों ने अच्छी वर्षा की कामना की।

गांव के लोग गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा के रूप में बूढ़ा पुष्कर सरोवर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने सरोवर की पूजा-अर्चना की, दुग्धाभिषेक किया और हवन-यज्ञ कर भगवान इंद्र से अच्छी बारिश की प्रार्थना की। ग्रामीणों का मानना है कि बूढ़ा पुष्कर राज की पूजा और इंद्र देव के आह्वान से क्षेत्र में मेह बरसता है और खेतों में हरियाली लौटती है। ग्रामीण महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह परंपरा गांव बसने के समय से चली आ रही है। हर वर्ष ग्रामीण एकत्रित होकर बूढ़ा पुष्कर पहुंचते हैं। गांव से दूध लाया जाता है और सरोवर पर दुग्धाभिषेक किया जाता है। इसके बाद हवन-पूजन कर इंद्र देवता से अच्छी बारिश की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि बारिश केवल किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पशुधन और पूरे ग्रामीण जीवन के लिए जरूरी है। तीर्थगुरु विकास पाराशर ने बताया कि कानस गांव के लोग हर साल बूढ़ा पुष्कर राज की पूजा करते हैं। ग्रामीण गांव में उपलब्ध दूध लेकर आते हैं, दुग्धाभिषेक करते हैं और फिर हवन व भजन-कीर्तन के माध्यम से इंद्र देव का आह्वान करते हैं। जब तक अच्छी वर्षा नहीं होती, तब तक ग्रामीण आस्था के साथ प्रार्थना करते रहते हैं। बूढ़ा पुष्कर में हुआ यह आयोजन आस्था, लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति ग्रामीण जीवन के गहरे जुड़ाव का प्रतीक बना। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इंद्र देव उनकी पुकार सुनेंगे और जल्द ही पुष्कर क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved