Post Views 91
July 13, 2026
आनासागर स्केप चैनल के आसपास निचली बस्तियों में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या वर्षों से चली आ रही है
ऐसे में आनासागर एस्केप चैनल के अंदर सफाई न होने और कोड में खाज रेलवे द्वारा ऑडी पुलिया के पास नल को अवरुद्ध कर सेफ्टी दीवार बना दिए जाने से निश्चित ही निचली बस्तियों के डूबने का खतरा बढ़ गया है इसी खतरे को भागते हुए पूर्व पार्षद निर्मला अरुण शर्मा ने क्षेत्र वासियों के साथ सोमवार को आदि पुलिया पर जिला और निगम प्रशासन के साथ रेलवे के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया उन्होंने बताया कि एक तो पहले ही आनासागर एस्केप चैनल के बीच 10 फुट के शिवराज चैंबर बना दिए गए जिसकी वजह से हर साल बारिश के दौरान आनासागर इसके चैनल लबालब हो जाता है और बारिश का पानी निचली बस्तियों में घुस जाता है और कई कई घंटे तक उसका निकालने का कोई व्यवस्था नहीं रहती ऐसे में आदर्श नगर आदि पुलिया के नीचे रेलवे ने बिना सोचे समझे आईसीसी की दीवार बना दी जिससे नाल तो छोटा हुआ ही है पानी भी अवरोध हो गया है उन्होंने बताया कि पूर्व में निगम प्रशासन को इस बात से अवगत कराते हुए ज्ञापन सोपा गया था कि इस कार्य को रुकवाया जाए लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की और रेलवे ने दीवार बना दी क्षेत्र वासियों का आरोप है कि पहले ही दो क्षेत्र में शामिल अंगिरा नगर, बिहारीगंज शिवनगर सहित आसपास की बस्तियों में जरा सी बारिश में काफी पानी भर जाता है एवं कुछ घंटे की बारिश में ही घरों के अंदर भी पानी घुस जाता है। ऐसे में आनासागर एस्केप चैनल जो कि नो नंबर पेट्रोल पंप के बाद बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त है इस नाले का तला भी कच्चा पड़ा है जिस कारण सफाई करने में समस्या आती है और आनासागर एस्केप चैनल के नाले में 20 वर्ष पूर्व सीवरेज मॅन लाइन डाली गई थी जिसके चैंबर करीब 12 फीट चौड़े हैं इस कारण भी बारिश का पानी निकलने में अवरोध पैदा होता है। जिस कारण पानी बिहारीगंज अंगिरा नगर भजनगंज जादूगर नगरा के क्षेत्रो के घर के अंदर तक पानी चला जाता है। निवेदन है कि आनासागर एस्केप चैनल के नाले को गहरा एवं पक्का एवं एक समान चौड़ाई करें और सीवरेज की बड़ी लाइन इस आनासागर एस्केप चैनल से हटाई जाए तो पानी भरने की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। यह नाला 12 महीने कीचड़ ओर कचरे से भरा रहता है।
यह नाला स्मार्ट सिटी के नाम को खराब कर रहा है। उपरोक्त के अलावा पानी निकासी को लेकर तीन-चार छोटे-छोटे समाधान हो जाए तो भी गलियों में पानी आसानी से निकल सकता है लिहाजा संबंधित इंजीनियर से एक बार विजिट कराएं ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved