Post Views 01
July 11, 2026
अकस्मात स्टेयारिंग लॉक हो जाने से जोबनेर में बच्चों से भरी निजी स्कूल बस पलटी, दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं व शिक्षिकाएं घायल
जोबनेर थाना क्षेत्र के खेजडावास के पास शुक्रवार को बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं तथा दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही जोबनेर थाना अधिकारी हनुमान सहाय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे सभी बच्चों और शिक्षिकाओं को सुरक्षित बाहर निकाला तथा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जोबनेर पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद अधिकांश को छुट्टी दे दी गई। अगर स्कूल एवं प्रशासन समय-समय पर बाल वाहिनियों की फिटनेस और जांचे करते रहता तो ऐसी स्टेरिंग फेल नौबत नहीं आती। पुलिस प्रशासन को स्कूल बसों एवं छात्र छात्राओं को लाने ले जाने वाले वाहनों की समय-समय पर जांच करनी चाहिए नहीं तो ऐसा घटना होती रहेंगी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस का स्टेरिंग लॉक हो जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार सभी छात्र-छात्राएं खेजडावास स्थित एक निजी विद्यालय के बताए जा रहे हैं।पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी हनुमान सहाय ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved