For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145576371
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र |  Ajmer Breaking News: दरगाह क्षेत्र मानव तस्करी प्रकरण पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की मांग; जमानत पर फैसला सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से निर्मित होगी सेशन कोर्ट चौराहे से सीआरपीएफ ब्रिज तक सड़क-नाली, लाइट व डिवाइडर निर्माण-भदेल |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड में आरोपी विष्णु सिंह जाट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत |  Ajmer Breaking News: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद बैठक शुरू

Post Views 51

July 4, 2026

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की दो दिवसीय बैठक 4 जुलाई को टोंक रोड, रामबाग स्थित नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड के पास टोटूका भवन में शुरू हुई।

जयपुर। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की दो दिवसीय बैठक 4 जुलाई को टोंक रोड, रामबाग स्थित नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड के पास टोटूका भवन में शुरू हुई। परिषद के अध्यक्ष एस.डी. शर्मा, महासचिव रवि ध्रुव और महिला अध्यक्ष सूर्यकांता शर्मा ने भगवान परशुराम को पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक की औपचारिक शुरुआत की।

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आर.एस. जेमिनी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि 8 साल बाद जयपुर में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित हो रही है। यह राजस्थान और जयपुर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में ब्राह्मण समाज की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंतन-मंथन किया जाएगा और समाज से जुड़े मुद्दों के समाधान का रास्ता निकालने का प्रयास होगा।

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष एस.डी. शर्मा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में ब्राह्मण समाज को अपनी पुरानी ताकत, एकता और संगठनात्मक शक्ति को फिर से मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समरसता और अधिकारों से जुड़े विषयों पर संगठित होकर आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी के नियमों में किए गए बदलावों से आरक्षण व्यवस्था को लेकर कई भ्रांतियां पैदा हुई हैं। इस विषय पर समाज को गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज यूजीसी व्यवस्था में किसी भी प्रकार के अनुचित बदलाव को स्वीकार नहीं करेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए संघर्ष भी किया जाएगा।

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद बैठक

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद बैठक

एस.डी. शर्मा ने बिहार में कुछ समय पहले हुई जगन तिवारी की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं के सामने शिक्षा और बेरोजगारी जैसी गंभीर चुनौतियां हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर निर्णय लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं के उत्थान के लिए विशेष योजना शुरू करने की आवश्यकता है। साथ ही दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए भी समाज को ठोस निर्णय लेने होंगे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद बैठक में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी और आवश्यक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।

एस.डी. शर्मा ने समाज के लोगों से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को अन्य समाजों के साथ सकारात्मक संबंध बनाते हुए अपनी सामाजिक स्थिति को मजबूत करना होगा। समाज की एकता और सक्रिय भागीदारी ही भविष्य की चुनौतियों का समाधान कर सकती है।

बैठक में मुख्य सलाहकार पंकज मिश्रा, के.सी. दवे, पी. लक्ष्मी नारायण, रवि महापात्र, गोपीनाथ मिश्रा, भरत भाई रावल, सुरेश त्रिवेदी, प्रदीप मेनन, जितेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष मोहन प्रकाश उपाध्याय, रमेश चंद्र ओझा, अश्विनी तिवारी, पदम प्रकाश, हनुमान सहाय शर्मा, केदार शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा और कोषाध्यक्ष टी.एन. शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी तिवारी ने किया।

बैठक के दूसरे दिन 5 जुलाई को सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक अमरापुर गेस्ट हाउस में नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक प्रतिनिधियों की उपस्थिति और सभा का आयोजन होगा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक होगी। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक समापन सत्र और धन्यवाद ज्ञापन होगा।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक गोपालबाड़ी स्थित नारायण धाम में भोजन की व्यवस्था रहेगी। दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक अमरापुर गेस्ट हाउस से प्रतिनिधियों के चेकआउट और प्रस्थान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved