For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145541826
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र |  Ajmer Breaking News: दरगाह क्षेत्र मानव तस्करी प्रकरण पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की मांग; जमानत पर फैसला सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से निर्मित होगी सेशन कोर्ट चौराहे से सीआरपीएफ ब्रिज तक सड़क-नाली, लाइट व डिवाइडर निर्माण-भदेल |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड में आरोपी विष्णु सिंह जाट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत |  Ajmer Breaking News: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट

Post Views 01

July 4, 2026

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान गोमती जिले स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट

अजमेर, 4 जुलाई । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान आज शनिवार को त्रिपुरा विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष श्री राम पादा जमातिया, उपाध्यक्ष श्री राम प्रसाद पाल तथा सरकार के मुख्य सचेतक श्रीमती कल्याणी साहा रॉय से शिष्टाचार भेंट कर संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा दोनों राज्यों के मध्य आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।

बैठक के दौरान श्री देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली संसदीय इतिहास, नवाचारों एवं जनहित आधारित विधायी कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की। उन्होंने राजस्थान विधानसभा में किए गए विभिन्न नवाचारों एवं जनोन्मुखी पहलों की भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विधानसभाओं के बीच संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान तथा श्रेष्ठ संसदीय परंपराओं का साझा होना लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष श्री राम पादा जमातिया ने श्री देवनानी का स्वागत करते हुए दोनों विधानसभाओं के बीच निरंतर सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उपयोगी बताया ।इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री राम प्रसाद पाल एवं मुख्य सचेतक श्रीमती कल्याणी साहा रॉय ने भी संसदीय कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। सभी जनप्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा राज्यों के मध्य संसदीय सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान  त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के किये दर्शन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान  गोमती जिले स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

स्पीकर श्री देवनानी ने माँ जगदंबा के श्रीचरणों में राष्ट्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण, शांति एवं निरंतर प्रगति की कामना की। श्री देवनानी ने कहा कि माँ त्रिपुरासुंदरी की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, शक्ति और समृद्धि का वास हो तथा भारत निरंतर विकास और वैभव के पथ पर अग्रसर रहे। इस दौरान श्री देवनानी ने मंदिर की दिव्य एवं आध्यात्मिक गरिमा का अनुभव करते हुए माँ के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved