For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 144069665
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी ने रविवार को स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबा में एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए डीएमएफटी मद से स्वीकृत पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण किया। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात, कस्तूरबा एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों को मिली पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें, पल्स पोलियो अभियान का भी शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का समापन, नशा मुक्ति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक व नशामुक्ति शपथ दिलाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर: गोदाम की लिफ्ट टूटने से मजदूर की मौत, परिजनों का अस्पताल के बाहर प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री सुरेश रावत ने सुनी मन की बात, आमजन की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: साधु बनकर ठगी करने वाला सिख युवक गिरफ्तार, महिलाओं को बेसुध कर उड़ाता था गहने |  Ajmer Breaking News: राजीव कॉलोनी में नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: 100 वर्षों बाद होगी वरुण सागर झील की खुदाई, करोड़ों रुपये से होगा कायाकल्प 31 करोड़ रूपए से होगा झील व नदियों का डीसिल्टिंग कार्य |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बांदनवाड़ा टोल प्लाजा पर बवाल, ट्रक चालकों से मारपीट के आरोप के बाद तोड़फोड़, हाईवे पर लगा जाम |  Ajmer Breaking News: अजमेर कायड़ पुलिया पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, चालक फरार; घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर: गोदाम की लिफ्ट टूटने से मजदूर की मौत, परिजनों का अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

Post Views 01

June 28, 2026

परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा, हादसे की निष्पक्ष जांच और गोदाम संचालकों की जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अजमेर: गोदाम की लिफ्ट टूटने से मजदूर की मौत, परिजनों का अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित सिंधी कॉलोनी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक जूते-चप्पल के गोदाम में कार्यरत मजदूर की लिफ्ट गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ निवासी पारसमल साखला गोदाम की लिफ्ट से तीसरी मंजिल पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का तकनीकी संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। हादसे में पारसमल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही शुभम सैन की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।
मृतक के परिजनों ने जेएलएन अस्पताल की आपातकालीन इकाई के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि पारसमल ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा, हादसे की निष्पक्ष जांच और गोदाम संचालकों की जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved