Post Views 51
June 27, 2026
अजमेर कायड़ पुलिया पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, चालक फरार; घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड
शनिवार सुबह अजमेर के कायड़ पुष्कर रोड पर एक टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचल डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
गेगल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भिजवाया गया। गेगल थाने के एएसआई दिनेश चंद्र ने बताया कि मृतक माकड़वाली का रहने वाला 18 वर्षीय चेतन है जो अपने पिता की कंस्ट्रक्शन साइड पर जा रहा था इस दौरान कायड पुलिया पर टैंकर ने उसे कुचल डाला। फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट पर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है अग्रिम कार्रवाई जारी है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसका आधार पर टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved