For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143851421
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजीव कॉलोनी में नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: 100 वर्षों बाद होगी वरुण सागर झील की खुदाई, करोड़ों रुपये से होगा कायाकल्प 31 करोड़ रूपए से होगा झील व नदियों का डीसिल्टिंग कार्य |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बांदनवाड़ा टोल प्लाजा पर बवाल, ट्रक चालकों से मारपीट के आरोप के बाद तोड़फोड़, हाईवे पर लगा जाम |  Ajmer Breaking News: अजमेर कायड़ पुलिया पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, चालक फरार; घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से नकली की सोने की चेन रखकर असली सोने की चेन उड़ाने वाले युवक युवती गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज स्थित जनकपुरी में शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम,  |  Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ क्षेत्र को दिलाई बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्र के छोटे अस्पतालों में लगेंगे 18 वाटर कूलर |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने लोहरवाडा के ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: कडैल में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई सौगातें: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: अजमेर का हो रहा समग्र विकास- श्री देवनानी,विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारम्भ | 

अजमेर न्यूज़: 100 वर्षों बाद होगी वरुण सागर झील की खुदाई, करोड़ों रुपये से होगा कायाकल्प 31 करोड़ रूपए से होगा झील व नदियों का डीसिल्टिंग कार्य

Post Views 41

June 27, 2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनीन एवं जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने किया डीसिल्टिंग कार्य का शुभारम्भ

100 वर्षों बाद होगी वरुण सागर झील की खुदाई, करोड़ों रुपये से होगा कायाकल्प

31 करोड़ रूपए से होगा झील व नदियों का डीसिल्टिंग कार्य

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनीन एवं जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने किया डीसिल्टिंग कार्य का शुभारम्भ

झील होगी गहरी, बढ़ेगा जलभराव, हटेंगे अतिक्रमण, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

> विधानसभा अध्यक्ष ने कहा यह ऎतिहासिक कार्य, बनने के बाद पहली बार होगी खुदाई

> जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा 500 करोड़ से होगी जलस्त्रोतों की खुदाई

अजमेर, 27 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने शनिवार को ऎतिहासिक वरुण सागर झील के डीसिल्टिंग कार्य का शुभारम्भ किया। लगभग 100 वर्षों बाद पहली बार झील की खुदाई का कार्य प्रारम्भ होने जा रहा है, इससे झील की जलधारण क्षमता बढ़ेगी, भराव क्षेत्र का विस्तार होगा तथा अतिक्रमण हटाकर झील को उसका मूल स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह अजमेर के लिए ऎतिहासिक क्षण है। झील के निर्माण के बाद पहली बार इसकी खुदाई की जा रही है। इससे झील अधिक गहरी होगी, जल संग्रहण क्षमता बढ़ेगी और वर्षा के दौरान अतिरिक्त पानी का बेहतर प्रबंधन होने से शहर को जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने से झील की प्राकृतिक सुंदरता में भी अभूतपूर्व निखार आएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में अजमेर को विकास की अनेक महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। तारागढ़ किला विकास, लैपर्ड सफारी, साइंस पार्क, आनासागर विकास, वरुण सागर विकास तथा चौरसियावास तालाब के सौन्दर्यीकरण जैसे कार्य अजमेर को पर्यटन के नए केन्द्र के रूप में स्थापित करेंगे। इन परियोजनाओं से पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

श्री देवनानी ने बताया कि वरुण सागर झील पर भगवान वरुण देव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा आसपास के उद्यान का भी व्यापक कायाकल्प किया जाएगा, इससे यह क्षेत्र धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनेगा।

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के विकास के प्रति पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से झीलों, तालाबों एवं जल आवक मार्गों की डीसिल्टिंग एवं सफाई का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अजमेर जिले में भी जल संरचनाओं के संरक्षण एवं विकास के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित ष्वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियानष् अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर चुका है। प्रदेश में जल संरक्षण, पेयजल उपलब्धता एवं सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, इससे राजस्थान जल प्रबंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वरुण सागर झील एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह, श्री महेन्द्र सिंह, श्री सीताराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यहां होंगे कार्य

* वरुण सागर की भराव क्षमता बढ़ाने के लिए डीसिल्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत वरुण सागर से गाद लगभग 188400 सीयूएम निकाली जाएगी। यह कार्य से वरुण सागर की भरात क्षमता में 6.65 एमसीएफटी वृद्धि होगी।
* मुहामी से रूप नदी लगभग 62 किलोमीटर लंबाई में जंगल सफाई व डीसील्टिंग का कार्य करवाया जाएगा। इसके अंतर्गत रूप नदी में वर्षों से वर्षाकाल में बहकर आ रहे सिल्ट, मिट्टी को निकाला जाएगा। इससे नदी अपनी वास्तविक रूप में आ सकेगी व निर्बाध प्रवाह हो सकेगा। यह कार्य की लागत राशि 12.04 करोड़ रूपए आएगी।
* डाई नदी, सागरमती नदी व इसकी वितरिकाओं के साथ फूलसागर कायड व बीर के प्राकृतिक नालो, कल्याणीपुरा चैनल की डीसील्टिंग का कार्य करवाया जाएगा। इसके अंतर्गत नदी नालों में पहाड़ों व शहर से आ रहे गाद, मिट्टी व सिल्ट को निकालने का कार्य करवाया जाएगा। डाई नदी, सागरमती नदी में लगातार वर्षों से जमा हो रहे गाद व सिल्ट के कारण नदी प्रवाह में कमी आई है तथा नदी क्षमता भी कम हुई है। इससे किसानों के तटबंधों की जमीन का वर्षा के दौरान लगातार कटाव होता है तथा बाढ़ की परिस्थितियों बनती है। इन परिस्थितियों के निस्तारण के लिए नदीं को अपने वास्तविक रूप में लाने का कार्य करवाया जाएंगे। इस कार्य की लागत राशि 3 करोड़ रूपए आएगी।
* परियोजना के अंतर्गत सहोदरा नदी (देवरिया बाँध से मुण्डोती बाँध) के लगभग 4.50 किलोमीटर लम्बाई एवं औसतन 15.00 मीटर (बंथली से मुण्डोती बाँध) के लगभग 7.50 किलोमीटर लम्बाई एवं औसतन 25.00 मीटर चौड़ाई एव मुण्डोती बाँध के डाउनस्ट्रीम भाग से मनोहरपुरा ग्राम तक सहोदरा नदी के लगभग 1.35 किलोमीटर लम्बाई एवं औसतन 40 मीटर चौड़ाई वाले भाग का डी-सिल्टिंग एवं अवांछित वनस्पतियों की सफाई कार्य प्रस्तावित है। यह कार्य के अंतर्गत वर्षों से संचित गाद, सिल्ट एवं अन्य अवसादों का निष्कासन कर नदी की जल वहन क्षमता में वृद्धि की जाएगी तथा मुण्डोती बाँध तक जल की उपलब्धता में सुधार होगा। यह कार्य से नदी की डाउनस्ट्रीम जल निकासी क्षमता में वृद्धि होगी। मानसून अवधि में जलभराव एवं बाढ़ की समस्या में प्रभावी कमी आएगी। इसके अंतर्गत सहोदरा नदी से गाद लगभग 364200 सीयूएम निकाली जाएगी। इसकी लागत राशि 5.44 करोड रूपए आएगी।
* परियोजना के अंतर्गत माशी नदी में गागून्दा एनीकट से गोली एनीकट तक लगभग 4.50 किलोमीटर लम्बाई एवं औसतन 20 मीटर चौड़ाई वाले भाग सुख सागर जलाशय के फीडर चैनल की लगभग 1.80 किलोमीटर लम्बाई में डीसिल्टिंग अवांछित वनस्पतियों की सफाई एव पुलिया मरम्मत कार्य प्रस्तावित है। यह कार्य के अंतर्गत नदी में वर्षों से संचित गाद, सिल्ट एवं अन्य अवसादों का निष्कासन कर नदी की मूल जल वहन क्षमता पुनस्र्थापित की जाएगी। इससे वर्षा ऋतु के दौरान जल प्रवाह सुचारु होगा तथा तटीय क्षेत्रों में कटाव एवं बाढ़ की संभावनाओं में कमी आएगी। इसके अंतर्गत माशी नदी से गाद लगभग 247200 सीयूएम निकाली जाएगी। इसकी लागत राशि 3.69 करोड रूपए आएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved