For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143852362
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजीव कॉलोनी में नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: 100 वर्षों बाद होगी वरुण सागर झील की खुदाई, करोड़ों रुपये से होगा कायाकल्प 31 करोड़ रूपए से होगा झील व नदियों का डीसिल्टिंग कार्य |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बांदनवाड़ा टोल प्लाजा पर बवाल, ट्रक चालकों से मारपीट के आरोप के बाद तोड़फोड़, हाईवे पर लगा जाम |  Ajmer Breaking News: अजमेर कायड़ पुलिया पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, चालक फरार; घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से नकली की सोने की चेन रखकर असली सोने की चेन उड़ाने वाले युवक युवती गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज स्थित जनकपुरी में शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम,  |  Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ क्षेत्र को दिलाई बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्र के छोटे अस्पतालों में लगेंगे 18 वाटर कूलर |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने लोहरवाडा के ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: कडैल में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई सौगातें: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: अजमेर का हो रहा समग्र विकास- श्री देवनानी,विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारम्भ | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से नकली की सोने की चेन रखकर असली सोने की चेन उड़ाने वाले युवक युवती गिरफ्तार,

Post Views 01

June 27, 2026

पुलिस ने 12 घंटे में किया वारदात का खुलासा, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि महिला आरोपी जेएलएन अस्पताल के दवा काउंटर पर नौकरी करती थी।

अजमेर के सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से नकली की सोने की चेन रखकर असली सोने की चेन उड़ाने वाले युवक युवती गिरफ्तार,

पुलिस ने 12 घंटे में किया वारदात का खुलासा


अजमेर शहर के सर्राफा बाजार स्थित गोपाल ज्वेलर्स की दुकान पर खरीददारी के बहाने घुस कर शातिराना तरीके से नकली सोने की चेन  रखकर असली सोने की चेन उड़ाने के मामले में सदर कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी करने वाली युवती ओर उसके साथी आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। वारदात के महज 12 घंटे के अंदर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। 
गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रीति महावर (27), निवासी तानाजी नगर, अलवर गेट, अजमेर और गोपाल पुत्र किशनलाल राणा (35), निवासी जर्बदीनगर, थाना नांवा, हैं।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, 25 जून को ब्रह्मपुरी निवासी दुकान संचालक अंकुश कौशिक ने रिपोर्ट दी थी कि 23 जून की शाम करीब 7:30 बजे एक युवक और युवती ग्राहक बनकर उसकी दुकान पर आए। दोनों ने कर्मचारियों से अलग-अलग सोने की चेन दिखाने को कहा। इसी दौरान महिला ने कर्मचारी का ध्यान भटकाकर एक सोने की चेन चोरी कर ली और दोनों वहां से निकल गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी खंगाले और मुखबिरों से सूचना जुटाकर महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली गई। जांच के दौरान वारदात में शामिल उसके पुरुष साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सर्राफा बाजार में ग्राहक बनकर अलग-अलग दुकानों पर जाते थे। महिला दुकानदार या कर्मचारियों को आभूषण दिखाने में उलझाकर उनका ध्यान भटकाती थी, जबकि उसका साथी मौका मिलते ही कीमती जेवर चुराकर बाहर निकल जाता था। इसके बाद दोनों चोरी का सामान लेकर फरार हो जाते थे।
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने अन्य शहरों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है। इस संबंध में पूछताछ और जांच जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि महिला आरोपी जेएलएन अस्पताल के दवा काउंटर पर नौकरी करती थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved