For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143639396
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ क्षेत्र को दिलाई बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्र के छोटे अस्पतालों में लगेंगे 18 वाटर कूलर |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने लोहरवाडा के ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: कडैल में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई सौगातें: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: अजमेर का हो रहा समग्र विकास- श्री देवनानी,विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीसांगन थाना पुलिस की कार्यवाही |  Ajmer Breaking News: 800 साल पुरानी ‘हाईदौस’ परंपरा से गूंजा अंदरकोट, बारिश के बीच नंगी तलवारों से साकार हुआ कर्बला का मंजर |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने ब्यावर रोड फल सब्जी मंडी एवं अनाज मंडी का किया निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: घर में काम करने वाली महिला ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन के पास महिला से चेन स्नेचिंग, ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला: “कांग्रेस की आत्मा ही लोकतंत्र विरोधी रही है | 

अजमेर न्यूज़: भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ क्षेत्र को दिलाई बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्र के छोटे अस्पतालों में लगेंगे 18 वाटर कूलर

Post Views 01

June 26, 2026

आरओ वाटर प्यूरीफायर सह वाटर कूलर, मरीजों व परिजनों को मिलेगा शुद्ध एवं ठंडा पेयजल

भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ क्षेत्र को दिलाई बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्र के छोटे अस्पतालों में लगेंगे 18 वाटर कूलर

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की अनुशंसा और प्रयासों से अराई ब्लॉक के 18 पीएचसी/सीएचसी में लगेंगे आरओ वाटर प्यूरीफायर सह वाटर कूलर, मरीजों व परिजनों को मिलेगा शुद्ध एवं ठंडा पेयजल


अराई/किशनगढ़ (अजमेर), 26 जून 2026

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अराई ब्लॉक को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। अराई ब्लॉक के 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आर.ओ. वाटर प्यूरीफायर सह वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे। इनकी पहली खेप अराई पहुंच चुकी है तथा शीघ्र ही सभी चयनित स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापना का कार्य प्रारंभ होगा।

इस पहल से अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा चिकित्सा कर्मियों को वर्षभर शुद्ध, स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में यह सुविधा आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगी। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार डबल इंजन की सरकार के रूप में जनकल्याण और विकास के कार्यों को गति दे रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि वे संसदीय क्षेत्र अजमेर सहित अपनी गृह विधानसभा किशनगढ़ के समग्र विकास एवं आमजन के कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। भागीरथ चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आरओ वाटर प्यूरीफायर सह वाटर कूलर लगने से मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा स्वास्थ्य संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved