Post Views 01
June 26, 2026
नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीसांगन थाना पुलिस की कार्यवाही
अजमेर जिले के पीसांगन थाना पुलिस ने थाना प्रभारी सरोज चौधरी के नेतृत्व में नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मांगलियावास थाना क्षेत्र के मकरेड़ा निवासी आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पीसांगन पुलिस के अनुसार, 14 मई को नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच के दौरान सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पीड़िता और आरोपी का पता लगाया गया। अनुसंधान में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved