For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143634363
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ क्षेत्र को दिलाई बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्र के छोटे अस्पतालों में लगेंगे 18 वाटर कूलर |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने लोहरवाडा के ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: कडैल में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई सौगातें: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: अजमेर का हो रहा समग्र विकास- श्री देवनानी,विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीसांगन थाना पुलिस की कार्यवाही |  Ajmer Breaking News: 800 साल पुरानी ‘हाईदौस’ परंपरा से गूंजा अंदरकोट, बारिश के बीच नंगी तलवारों से साकार हुआ कर्बला का मंजर |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने ब्यावर रोड फल सब्जी मंडी एवं अनाज मंडी का किया निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: घर में काम करने वाली महिला ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन के पास महिला से चेन स्नेचिंग, ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला: “कांग्रेस की आत्मा ही लोकतंत्र विरोधी रही है | 

अजमेर न्यूज़: 800 साल पुरानी ‘हाईदौस’ परंपरा से गूंजा अंदरकोट, बारिश के बीच नंगी तलवारों से साकार हुआ कर्बला का मंजर

Post Views 01

June 26, 2026

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़,अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेंद्र मीणा, दरगाह वृत्ताधिकारी लक्ष्मणराम, पांच थाना प्रभारियों सहित भारी पुलिस जाब्ता पूरे समय तैनात रहा।

800 साल पुरानी ‘हाईदौस’ परंपरा से गूंजा अंदरकोट, बारिश के बीच नंगी तलवारों से साकार हुआ कर्बला का मंजर

अजमेर। दरगाह क्षेत्र स्थित अंदरकोट में मोहर्रम की 10वीं तारीख पर शुक्रवार करीब 800 वर्ष पुरानी ‘हाईदौस’ परंपरा पूरे धार्मिक उल्लास, जोश और अनुशासन के साथ निभाई गई। इशा की नमाज के बाद ढाई दिन के झोंपड़े के सामने आयोजित ‘छोटा हाईदौस’ में आशिकान-ए-हुसैन ने नंगी तलवारें लहराकर कर्बला की जंग का प्रतीकात्मक मंचन किया। ढोल, ताशे और झांझ की गूंज के बीच बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने आयोजन में शिरकत की।
दी सोसायटी पंचायत अंदरकोटियान को प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई 100 तलवारों और एक तोप के माध्यम से परंपरागत हाईदौस खेला गया। इस दौरान तोप से प्रतीकात्मक गोले भी दागे गए। इसके बाद डोला शरीफ की सवारी निकाली गई। सवारी के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू होने से कार्यक्रम कुछ देर के लिए रोकना पड़ा, लेकिन बारिश थमने के बाद रस्में पुनः शुरू की गईं। इसके बाद अकीदतमंद पूरे अदब, अकीदत और अनुशासन के साथ डोला शरीफ की सवारी में शामिल हुए।
आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अजमेर सिटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेंद्र मीणा, दरगाह वृत्ताधिकारी लक्ष्मणराम, पांच थाना प्रभारियों सहित भारी पुलिस जाब्ता पूरे समय तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर दी सोसायटी पंचायत अंदरकोटियान ने प्रशासन, पुलिस विभाग एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह ऐतिहासिक परंपरा अजमेर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved