For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142006298
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रोबोटिक सर्जरी से हार्ट का सफल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल |  Ajmer Breaking News: उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया |  Ajmer Breaking News: बदमाश दीपक खटाना सहित 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों द्वारा मचाये गए उत्पात मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को किया डिटेन,मुख्य आरोपी की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: RPSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2024 के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनाधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर आवेदन पत्र विड्रो करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | 

राजस्थान न्यूज़: अलवर सैन्य छावनी से पकड़े गए संदिग्ध से जयपुर में पूछताछ, मोबाइल से 900 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कॉल के सुराग

Post Views 01

June 19, 2026

फिलहाल आईबी, विशेष शाखा और साइबर विशेषज्ञ आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया अकाउंट और डिलीट किए गए डेटा की गहन जांच कर रहे हैं।

जयपुर। अलवर के ईटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र से संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में पकड़े गए जोधपुर निवासी युवक कुंदन विश्नोई से अब जयपुर में गहन पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के संदेह में हिरासत में लिए गए आरोपी को अलवर से जयपुर लाया गया है, जहां इंटेलिजेंस ब्यूरो और राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा की टीम उससे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल फोन से कई ऐसे सुराग मिले हैं, जिनसे पाकिस्तान से संपर्क, संदिग्ध लेन-देन और संवेदनशील जानकारी साझा किए जाने की आशंका गहराई है। 

प्रारंभिक जांच में आरोपी के मोबाइल से 900 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कॉल किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें पाकिस्तान के एक नंबर पर बार-बार बातचीत होने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा हांगकांग के कुछ नंबरों से भी संपर्क की बात सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और डिजिटल डेटा की जांच से इस पूरे मामले में और अहम खुलासे हो सकते हैं।

जांच के दौरान आरोपी के फोन से बड़ी संख्या में चैट, तस्वीरें और अन्य फाइलें डिलीट पाई गई हैं। अब साइबर विशेषज्ञों की मदद से डिलीट किए गए डेटा को रिकवर किया जा रहा है। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपी ने सेना से जुड़ी कोई संवेदनशील जानकारी साझा की थी या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस संदिग्ध नेटवर्क में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।

जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय कुंदन विश्नोई जोधपुर का रहने वाला है और सेकंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है। उसे 14 जून को अलवर के ईटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र से संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया गया था। बताया जा रहा है कि उस समय वह एक छात्रा से बातचीत कर रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर सेना और आर्मी इंटेलिजेंस ने उससे पूछताछ शुरू की। बाद में मामला एमआईए थाना पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों तक पहुंचा।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया, विशेष रूप से इंस्टाग्राम के जरिए अलवर कैंट क्षेत्र और आसपास की युवतियों से संपर्क बढ़ाता था। विश्वास हासिल करने के लिए वह महंगे उपहार भी भेजता था। जांच एजेंसियों को उसके पास पाकिस्तान से धन पहुंचने के भी कुछ संकेत मिले हैं। हालांकि, इन तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल आईबी, विशेष शाखा और साइबर विशेषज्ञ आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया अकाउंट और डिलीट किए गए डेटा की गहन जांच कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का फोकस यह जानने पर है कि आरोपी का संपर्क किन विदेशी नंबरों से था, उसे धन किस माध्यम से मिला और क्या उसने सैन्य क्षेत्र से जुड़ी कोई संवेदनशील जानकारी आगे भेजी थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved