For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142001968
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रोबोटिक सर्जरी से हार्ट का सफल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल |  Ajmer Breaking News: उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया |  Ajmer Breaking News: बदमाश दीपक खटाना सहित 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों द्वारा मचाये गए उत्पात मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को किया डिटेन,मुख्य आरोपी की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: RPSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2024 के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनाधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर आवेदन पत्र विड्रो करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल

Post Views 01

June 19, 2026

मॉकड्रिल एक्सरसाइज में पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया।

अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल


मानसून के दौरान बाढ़ और जलभराव जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए अजमेर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को वरुण सागर झील पर मॉकड्रिल आयोजित कर विभागों की मुस्तैदी को जांचा।करीब डेढ़ घंटे चली इस मॉकड्रिल एक्सरसाइज में पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के लिए ऐसा माहौल तैयार किया गया कि भारी बारिश के बाद हाथी खेड़ा गांव में अचानक बाढ़ आ गई है। 15 से 20 ग्रामीण पानी के बीच फंस गए हैं। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें लाइफ बोट और आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
मॉकड्रिल के दौरान रेस्क्यू बोट के झील में अचानक पलटने का दृश्य तैयार किया गया। बोट पलटते ही उसमें सवार लोग पानी में डूबने लगे। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ के स्कूबा डाइवर्स ने तत्काल पानी में छलांग लगाई। एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर किनारे तक पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारी का प्रदर्शन किया।
एडीएम प्रशासन डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि मानसून के मद्देनजर यह मॉकड्रिल आयोजित की गई, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। रेस्क्यू के सभी निर्धारित मानकों और गाइडलाइंस के अनुसार पूरी मॉकड्रिल सफलतापूर्वक हुई। इसमें आपदा प्रबंधन से जुड़े करीब 40 से 50 अधिकारी और जवान शामिल रहे। मॉकड्रिल के दौरान एडीएम प्रशासन डॉ. अभिषेक गोयल, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त टीमों के क्विक रिस्पॉन्स और आपसी तालमेल को मॉनिटर किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved