For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141998856
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रोबोटिक सर्जरी से हार्ट का सफल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल |  Ajmer Breaking News: उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया |  Ajmer Breaking News: बदमाश दीपक खटाना सहित 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों द्वारा मचाये गए उत्पात मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को किया डिटेन,मुख्य आरोपी की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: RPSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2024 के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनाधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर आवेदन पत्र विड्रो करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: RPSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2024 के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनाधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर आवेदन पत्र विड्रो करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार

Post Views 01

June 19, 2026

आरोपी राहुल कुमार मीणा (27) दौसा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सहायता से अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अवैध रूप से विड्रो कर दिए।

अजमेर। पुलिस थाना साइबर अपराध अजमेर ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सहायक खनिज अभियंता एवं खान-भू विज्ञान विभाग भर्ती परीक्षा-2024 के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनाधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र प्रत्याहरित (विड्रो) करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को परिवादी रघुवीर गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी SSO और जीमेल आईडी बनाकर RPSC के भर्ती पोर्टल में अनधिकृत प्रवेश किया तथा सहायक खनिज अभियंता भर्ती-2024 की विचारण सूची में शामिल अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अवैध रूप से विड्रो कर दिए। इससे भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित होने के साथ अभ्यर्थियों के निजी डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता पर भी खतरा उत्पन्न हुआ। मामले में साइबर अपराध थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपी राहुल कुमार मीणा (27) निवासी दौसा को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सहायता से भर्ती पोर्टल की सुरक्षा प्रणाली को बाईपास कर कोडिंग तैयार की और चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र विड्रो कर दिए। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved