For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142000061
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रोबोटिक सर्जरी से हार्ट का सफल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल |  Ajmer Breaking News: उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया |  Ajmer Breaking News: बदमाश दीपक खटाना सहित 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों द्वारा मचाये गए उत्पात मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को किया डिटेन,मुख्य आरोपी की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: RPSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2024 के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनाधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर आवेदन पत्र विड्रो करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,

Post Views 01

June 19, 2026

आरोपी श्रीमती रोशनी खातूनज़ श्रीमती आफरीन उर्फ नूरजहां श्रीमती अफसाना उर्फ बिजली और मोहम्मद जीशान उर्फ दिशू को अपराध प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया गया।

उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,

अजमेर जिला पुलिस ने उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग पीड़िता को राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर से दस्तयाब कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी तथा पीड़िता को षड्यंत्रपूर्वक शादी के लिए बेचने वाली तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला तथा इंचार्ज जिला पुलिस अधीक्षक ऊषा यादव के निर्देशन में की गई।
शुक्रवार शाम दरगाह 
सीओ लक्ष्मणराम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दरगाह क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता मोमीना ने 13 6.2026 को थाने पर उपस्थित होकर बताया की करीब 6-7 महीने पहले बिजली उर्फ फसाना, मरजीना के पास आती जाती थी उन दोनों ने मेरी लड़की जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष है उसको कहीं ले जाकर उसके साथ कुछ गलत किया है। जिस पर दरगाह थाने में रिपोर्ट दर्ज कर टीम का गठन किया गया।
जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक हुक्मा राम सारण ने अनुसंधान आरंभ किया और आसूचना संकलन व मुखबिर तंत्र की इत्तला पर चूरू के सरदार शहर से पीड़िता को दस्तायाब किया गया।पीड़िता की निशानदेही से पुष्कर स्थित घटनास्थल का मौका नक्शा बनाया गया।पीड़िता के 180 /183 बीएनएस के बयान दर्ज कराए गए और आरोपी श्रीमती रोशनी खातूनज़ श्रीमती आफरीन उर्फ नूरजहां श्रीमती अफसाना उर्फ बिजली और मोहम्मद जीशान उर्फ दिशू को अपराध प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अभी अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। प्रकरण में सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश कर दो दिन के पीसी रिमांड पर लिया गया है। जिनसे और भी कुछ खुलासे होने की संभावना है। पकड़े गए आरोपी सभी दरगाह क्षेत्र में पीड़िता के आस-पड़ोस में ही रहने वाले हैं जबकि मोहम्मद जिशांत रंगरेज उर्फ दिशु पुत्र मोइनुद्दीन बड़ी बस्ती मारवाड़ बस स्टैंड के पास पुष्कर का रहने वाला है।
आरोपी महिलाओं ने पीड़िता को पहले पुतला कर पहले पुष्कर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कराया और उसके बाद चूरू ले जाकर उसको बेच दिया।
इनके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी व देह व्यापार की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved