For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141770182
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारी गंज स्थित केपरी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लोन के नाम पर हैरसमेंट का मामला |  Ajmer Breaking News: वाहन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं खतरनाक तरिके मे वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: श्री माहेश्वरी समाज (संस्था), अजमेर के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के 5159वें उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: आयोग अध्यक्ष  उत्कल रंजन साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा कीं कार्यकाल की उपलब्धियां व नवाचार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान का सबसे पुराना स्थानीय निकाय अजमेर नगर निगम जिसकी स्थापना 1866 में हुई अब एक इतिहास बनने जा रहा  है |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

Post Views 01

June 18, 2026

रामसर चौराहे के पास स्थित ईश्वर मेहरा की चाली-बल्ली की दुकान की जांच की गई। यहां से एक-एक लीटर की प्लास्टिक बोतलों में भंडारित 15 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया।

अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई

दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

अजमेर, 18 जून। जिला रसद विभाग द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय की शिकायतों पर गुरुवार को नसीराबाद क्षेत्र में सघन कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी द्वितीय श्री नीरज जैन ने प्रवर्तन अधिकारी नसीराबाद श्रीमती रेणुका चतुर्वेदी के साथ संयुक्त रूप से जांच कर दो स्थानों से अवैध रूप से संग्रहित पेट्रोल जब्त किया।

जिला रसद अधिकारी श्री जैन ने बताया कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर साईं बाबा मंदिर, रामसर चौराहे के पास स्थित ईश्वर मेहरा की चाली-बल्ली की दुकान की जांच की गई। यहां से एक-एक लीटर की प्लास्टिक बोतलों में भंडारित 15 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया।

इसी प्रकार नसीराबाद बस स्टैंड के सामने स्थित पार्किंग स्थल पर इमरान पाशा की केबिन की जांच के दौरान 11 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ, जिसे भी एक-एक लीटर की प्लास्टिक बोतलों में संग्रहित कर रखा गया था। विभागीय दल ने पेट्रोल को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6-ए के तहत प्रकरण बनाकर जिला कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

श्री जैन ने कहा कि पेट्रोल अत्यंत ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ है। इसकी एक लीटर मात्रा का भी अवैध भंडारण अथवा विक्रय आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। ऎसे मामलों से जन-धन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पेट्रोल का अवैध भंडारण एवं विक्रय न करें तथा केवल अधिकृत पेट्रोल पंपों से ही अपने वाहनों के टैंकों में पेट्रोल भरवाएं। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved