For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141769337
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारी गंज स्थित केपरी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लोन के नाम पर हैरसमेंट का मामला |  Ajmer Breaking News: वाहन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं खतरनाक तरिके मे वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: श्री माहेश्वरी समाज (संस्था), अजमेर के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के 5159वें उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: आयोग अध्यक्ष  उत्कल रंजन साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा कीं कार्यकाल की उपलब्धियां व नवाचार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान का सबसे पुराना स्थानीय निकाय अजमेर नगर निगम जिसकी स्थापना 1866 में हुई अब एक इतिहास बनने जा रहा  है |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: श्री माहेश्वरी समाज (संस्था), अजमेर के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के 5159वें उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Post Views 21

June 18, 2026

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत 20 जून से 23 जून तक विविध धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सह शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जाएगा।

श्री माहेश्वरी समाज (संस्था), अजमेर के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के 5159वें उत्पत्ति दिवस "महेश नवमी" के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत 20 जून से 23 जून तक विविध धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सह शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष कृष्ण अवतार भंसाली, बरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तापड़िया ने बताया कि इस महोत्सव के आयोजन में अजमेर माहेश्वरी समाज की अन्य सभी संस्थाएं भी सहयोग और सहभागिता प्रदान कर रही है। सभी संस्थाओं, पदाधिकारियों और सदस्यों ने समस्त माहेश्वरी बंधुओं और मातृशक्ति से परिवार सहित सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि महेश नवमी वो पर्व है जो समाज की एकता, संस्कृति, संस्कार एवं सामाजिक समरसता सिखाता है। सभी की सहभागिता और सहयोग से इस महोत्सव को भब्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करना संस्था का उद्देश्य रहेगा। महासचिव डॉ उमाशंकर मोदानी और कोषाध्यक्ष दिनेश काबरा ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 20 जून को माहेश्वरी सेवा समिति, कृष्णगंज में आयोजित विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर से होगा। समाज के युवा एवं मातृशक्ति से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है। 21 जून को प्रातः 7 बजे से माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में समाज के बच्चों, युवाओं एवं मातृशक्ति के लिए खेलकूद एवं राह शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन सायंकाल जवाहर रंगमंच में भव्य भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें जयपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक आयुष सोमानी एवं अजमेर के लोकप्रिय भजन गायक संजय परिहार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से बद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। भजन संध्या में भगवान श्री महेश एवं शिव परिवार की महिमा का गुणगान किया जाएगा। 
प्रचार सचिव रोहित तापड़िया व सुखेश असावा ने जानकारी दी कि 22 जून को दोपहर 2 बजे से जवाहर रंगमंच में महिला सम्मेलन एवं सांय 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। महिला सम्मेलन में समाज की मातृशक्ति द्वारा उनके लिए ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में फैंसी ड्रेस, नृत्य और गायन की विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 
23 जून "महेश नवमी" के पावन दिवस पर प्रातः महेश वाटिका, रामनगर क्षेत्र में भगवान शिव का विशेष दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। तत्पश्चात सांय 5 बजे से राज राजेश्वर मंदिर, खाईलैंड मार्केट से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान श्री महेश की आकर्षक झांकियों, बैंड, धार्मिक ध्वज एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु, मातृशक्ति, युवा और बच्चे सम्मिलित होंगे । यह शोभायात्रा राज राजेश्वर मंदिर से पी आर मार्ग, चूड़ी बाजार, नया बाजार चौपड़ होते हुए आगरा गेट पर संपन्न होगी | 
महोत्सव का समापन विजय लक्ष्मी पार्क, अजमेर में सांय 8 बजे से आयोजित अचीवर्स अवार्ड समारोह एवं सहभोज के साथ होगा। इस अवसर पर समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved