For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141772581
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारी गंज स्थित केपरी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लोन के नाम पर हैरसमेंट का मामला |  Ajmer Breaking News: वाहन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं खतरनाक तरिके मे वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: श्री माहेश्वरी समाज (संस्था), अजमेर के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के 5159वें उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: आयोग अध्यक्ष  उत्कल रंजन साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा कीं कार्यकाल की उपलब्धियां व नवाचार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान का सबसे पुराना स्थानीय निकाय अजमेर नगर निगम जिसकी स्थापना 1866 में हुई अब एक इतिहास बनने जा रहा  है |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित

Post Views 01

June 18, 2026

बैठक में चिकित्सालयों से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के उपरान्त अनुमोदन किया गया। गत बैठक के प्रस्तावों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित

अजमेर, 18 जून। जेएलएन चिकित्सालय तथा राजकीय महिला चिकित्सालय की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक सम्भागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित हुई। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने मरीजों के हित को ध्यान में रखकर कार्य करने की बात कही। बैठक में चिकित्सालयों से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के उपरान्त अनुमोदन किया गया। गत बैठक के प्रस्तावों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

सम्भागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि आमजन को निःशुल्क एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना तथा आजीएचएस के दावों के पर्यवेक्षण के लिए व्यवसायिक बीएफए की सेवाएं ली जाएगी। चिकित्सालय में निर्मित नवीन भवनों की देखरेख भी सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी। चिकित्सालय के लिए 100 नए एसी उपलब्ध होंगे। एसी उपकरणों की चोरी के सामान को पुर्नस्थापित किया जाएगा। चिकित्सालय में तीन हाईमास्ट लाईट नगर निगम के माध्यम से लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सालय की रसोई में पीएनजी के उपयोग से ही भोजन बनाना चाहिए। एनेस्थेसिया आईसीयू तथा रामाश्रय वार्ड में पृथ्ककारी पर्दे लगाने का अनुमोदन किया गया। विभिन्न विभागों की मांग के अनुसार उपकरण तथा फर्नीचर क्रय किए जाएंगे। पर्चियों को स्केन करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए स्केनर की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का संचालन आर्थिक पक्ष को ध्यान में रखते हुए करेंगे। स्वच्छ जल घर की स्थापना से मरीजों तथा परिजनों को शुद्ध आरओ पानी मिलेगा। गेस्ट्रोलोजी विभाग के जांचों की दरें गैर योजना मरीजों के लिए अनुमोदित की गई। न्यू मेडिसीन ब्लॉक में एक अतिरिक्त लिफ्ट भी लगेगी। दुर्लभ अनुवांशिक बिमारियों की जांच को आउटसोर्स किया जाएगा। प्रशासनिक भवन के लिए फर्नीचर तथा एकरूप संकेतक लगाने की भी स्वीकृति की गई। बैठक में पार्किंग ठेकेदार की शिकायतों को देखते हुए ठेका निरस्त करने भी अनुशंषा की गई। मेडिकल विद्यार्थियों को अनुसंधान के लिए नई डिसेक्सन टेबल भी मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि राजकीय महिला चिकित्सालय की सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में भी प्रस्तावों की चर्चा कर अनुमोदन किया गया। चिकित्सालय के लिए लेप्रोकेटर विथ एप्लीकेटर एण्ड एसेसिरीज, कॉल्ड एलईडी लाईट सोर्स विथ एलईडी डिस्प्ले, फर्नीचर, शल्य उपकरण, हाईस्पीड स्केनर, मल्टी फंक्शन प्रिन्टर, डीफाइब्रीलेटर, डीपफ्रीजर, ड्यूल पान वेविंग बेलेन्स, बड़े पंखे आदि क्रय किए जाएंगे। पर्यावरण स्वीकृति के लिए भी कार्य किया जाएगा। चिकित्सालय की छतों की वर्षा से पहले मरम्मत होगी। महिला चिकित्सालय में वाटर वेडिंग मशीन भी लगाई जाएगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र कुमार मीणा, चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सामरिया, महिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. पूर्णीमा पंचौली तथा लेखा सदस्य श्री दिलीप सिंह नरूका सहित सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved