For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141358661
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नीट परीक्षा में बरतें पूरी सावधानी, लापरवाही पर होगी कार्यवाही- श्री लोक बन्धु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जेएलएन अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण, समाज निर्माण के लिए आवश्यक - देवनानी |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर अभियान-2026, शहरी सेवा शिविर में तीव्र गति से हो रहे समाधान, प्राधिकरण कैम्प में 120 प्रकरणों का हुआ निस्तारण |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर 2026, जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत - 2026 का सुबह 11 बजे से आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात 8 बजे अचानक तीन प्लास्टिक फैक्ट्रियों में आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब,2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार

Post Views 31

June 16, 2026

आरोपी से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।और आरोपी तस्कर से पूछताछ में और भी ख़ुलासे हो सकते हैं

अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार

अजमेर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपी  फरीद शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से प्रोडक्शन वारंट पर अजमेर लाया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।मामले की जाच मार्च 2026 में शुरू हुई थी, जब दरगाह थाना पुलिस ने अंदरकोट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खुर्शीद उर्फ हकला को 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह को सौंपी गई थी। पूछताछ के दौरान खुर्शीद ने खुलासा किया कि बरामद गांजा उसे फरीद शेख ने सप्लाई किया था।
जांच में सामने आया कि फरीद शेख मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस को जानकारी मिली कि वह पश्चिम बंगाल के परगना जिले से जुड़े 200 किलो गांजा तस्करी प्रकरण में कोलकाता जेल में बंद है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अजमेर लाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।और आरोपी तस्कर से पूछताछ में और भी ख़ुलासे हो सकते हैं


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved