For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141355741
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नीट परीक्षा में बरतें पूरी सावधानी, लापरवाही पर होगी कार्यवाही- श्री लोक बन्धु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जेएलएन अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण, समाज निर्माण के लिए आवश्यक - देवनानी |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर अभियान-2026, शहरी सेवा शिविर में तीव्र गति से हो रहे समाधान, प्राधिकरण कैम्प में 120 प्रकरणों का हुआ निस्तारण |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर 2026, जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत - 2026 का सुबह 11 बजे से आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात 8 बजे अचानक तीन प्लास्टिक फैक्ट्रियों में आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब,2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, | 

अजमेर न्यूज़: नीट परीक्षा में बरतें पूरी सावधानी, लापरवाही पर होगी कार्यवाही- श्री लोक बन्धु

Post Views 01

June 16, 2026

जिला कलक्टर ने की 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, जिले में 15 केन्द्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के रहेंगे संपूर्ण इंतजाम

नीट परीक्षा में बरतें पूरी सावधानी, लापरवाही पर होगी कार्यवाही- श्री लोक बन्धु

जिला कलक्टर ने की 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

जिले में 15 केन्द्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के रहेंगे संपूर्ण इंतजाम

अजमेर, 16 जून। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने आगामी 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा में संपूर्ण सुरक्षा एवं एहतियाती इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा जिले के 15 केन्द्रों पर आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रश्न-पत्र, परीक्षा केन्द्र सुरक्षा, वीक्षकों की जिम्मेदारी एवं अफवाहों की रोकथाम के लिए पुलिस एवं प्रशासन मिल कर काम करेंगे। केन्द्राधीक्षक पूरी गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में नीट परीक्षा से जुड़े अधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों की बैठक ली। बैठक में नीट परीक्षा के लिए सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था, जिला स्तरीय समन्वय समिति के दायित्व, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्था, केन्द्राधीक्षकों के दायित्व एवं पुलिस संबंधी दायित्वों पर विस्तृत निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि नीट परीक्षा को निर्विघ्न सम्पन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पूरी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा, कानून व्यवस्था, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति और परीक्षा संचालन से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इनका कड़ाई से पालना सुनिश्चित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा और फ्रिस्किंग की जाएगी। साथ ही अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए गहन जांच की जाएगी। एनटीए द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रत्येक तीन परीक्षा केंद्रों पर एक फ्लाइंग स्क्वाड तैनात रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस गार्ड की व्यवस्था होगी। इसमें अनिवार्य रूप से 50 प्रतिशत महिला कार्मिक शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समन्वय समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देकर वहां आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके तहत परीक्षा से ठीक एक दिन पूर्व सभी केंद्रों का पूर्ण सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। परीक्षा के दिन केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं डीजी सेट रहेगा। परीक्षा केंद्रों के लिए चिकित्सा दलों की तैनाती रहेगी। केन्द्राधीक्षकों को पाबंद किया गया है कि परीक्षा के दिन प्रातः 11 बजे केंद्र का प्रवेश द्वार खोल दिया जाए और दोपहर 1.30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाए। परीक्षा केंद्रों पर डिप्टी सेंटर सुपरिटेंडेंट की नियुक्ति की जाएगी। पुलिस विभाग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा सामग्री को संग्रहण केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सशस्त्र पुलिस और एस्कॉर्ट वाहन की व्यवस्था की जाएगी। इस तरह अन्य सुरक्षा इतंजाम भी रहेंगे। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु जांगिड़ सहित सभी केन्द्राधीक्षक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved