For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141352807
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नीट परीक्षा में बरतें पूरी सावधानी, लापरवाही पर होगी कार्यवाही- श्री लोक बन्धु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जेएलएन अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण, समाज निर्माण के लिए आवश्यक - देवनानी |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर अभियान-2026, शहरी सेवा शिविर में तीव्र गति से हो रहे समाधान, प्राधिकरण कैम्प में 120 प्रकरणों का हुआ निस्तारण |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर 2026, जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत - 2026 का सुबह 11 बजे से आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात 8 बजे अचानक तीन प्लास्टिक फैक्ट्रियों में आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब,2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, | 

अजमेर न्यूज़: शहरी सेवा शिविर अभियान-2026, शहरी सेवा शिविर में तीव्र गति से हो रहे समाधान, प्राधिकरण कैम्प में 120 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

Post Views 01

June 16, 2026

कैम्प की विस्तृत जानकारी प्राधिकरण की वेबसाईट www.urban.rajasthan.gov.in/ada पर, दूरभाष संख्या 0145-2627748, 2627749 पर प्राप्त कर सकते हैं।

शहरी सेवा शिविर अभियान-2026, शहरी सेवा शिविर में तीव्र गति से हो रहे समाधान, प्राधिकरण कैम्प में 120 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

अजमेर, 16 जून। शहरी सेवा शिविर 2026 मे जनता का रूझान देखते हुए सरकार ने अपने आदेश दिनांक 10 जून को दी गई छूटों मे वृद्धि करते हुए कुछ नए प्रावधान जारी किए है। अब 250 वर्ग मीटर की भवन निर्माण स्वीकृति मात्र 2500 रूपये मे जारी की जाएगी तथा 251 से 500 वर्ग मीटर के भूखण्डों की भवन निर्माण स्वीकृति में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य मदों मे भी छूट प्रदान की गई है।

अजमेर विकास प्राधिकरण आयुकत श्रीमती नित्या के. ने बताया कि मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 मे लगभग 550 लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन किया। जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए कर्मचारी व अधिकारियों ने जन जन की समस्याओं को तीव्र गति से समाधान होना सुनिश्चित किया। नागरिकों की समस्या के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता समाधान सुनिश्चित होने से नागरिकों मे उत्साह देखने को मिला।

आज के निस्तारण

कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं मे 44 पट्टे, बकाया लीज जमा करा कर फ्री होल्ड व लीज मुक्ति प्रमाण पत्र के 10 प्रकरण, प्राधिकरण की योजनाओं में 19 प्रकरण, निर्माण अवधि विस्तार के 13 प्रकरण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के 5 प्रकरण, नाम हस्तानतरण के 29 प्रकरण कुल 120 प्रकरण निस्तारित किए गए। अधिकांश लोगों ने अपनी स्थानीय और व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण हेतु जानकारी प्राप्त की। जिसे अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता से समस्याओं को सुनकर निराकरण के सुझाव दिए।

इच्छुक व्यक्ति सम्बन्धित वैध दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर उपरोक्त कार्य करवा सकते है। कैम्प की विस्तृत जानकारी प्राधिकरण की वेबसाईट www.urban.rajasthan.gov.in/ada पर, दूरभाष संख्या 0145-2627748, 2627749 पर तथा किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9.30 बजे से सांय 6 बजे तक प्राधिकरण में व्यक्तिशः उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved