For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141124899
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत - 2026 का सुबह 11 बजे से आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात 8 बजे अचानक तीन प्लास्टिक फैक्ट्रियों में आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब,2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, |  Ajmer Breaking News: टाटा पावर की घरों के नीचे लटकी विद्युत केबल में ओवर लोड पिकअप के गुजरने से हुआ बड़ा हादसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व जेवरात सहित लाखों का सामान पार |  Ajmer Breaking News: 7 करोड़ की लागत से चौड़ा होगा केसरबाग पुलिया, एस्केप चैनल,एक करोड़ की लागत से होगी लाइन शिफ्टिंग |  Ajmer Breaking News: अद्वितीय होगा महाराणा प्रताप जयंती समारोह एवं विशाल मेला |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला टीचर से दिनदहाड़े चेन लूट की कोशिश, हादसे में बाल-बाल बची |  Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,पुलिस लाईन क्षेत्र की बड़ी समस्या का होगा समाधानए 3 करोड़ की लागत से बनेगा नाला | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात 8 बजे अचानक तीन प्लास्टिक फैक्ट्रियों में आग लग गई।

Post Views 01

June 15, 2026

आग से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई बड़ी मशक्कत के बाद 15 दमकलों ने आग पर काबू पाया कोई जनहानि नहीं 

अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात 8 बजे अचानक तीन प्लास्टिक फैक्ट्रियों में आग लग गई।

आग से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई बड़ी मशक्कत के बाद 15 दमकलों ने आग पर काबू पाया कोई जनहानि नहीं 

अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात 8 बजे तीन प्लास्टिक फैक्ट्रियों में आग लग गई। अचानक लगी आग से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। तीनों में फैक्ट्रियों में प्लास्टिक के दानों के कारण आग तेजी से फैलने के कारण दो फैक्ट्रियां पूरी तरह जल कर राख हो गई, जबकि तीसरी फैक्ट्री में आग ज्यादा नहीं फैलने से समय रहते आग बुझा दी गई। फैक्ट्रियों में गैस सिलेंडर भी रखे थे लेकिन गनीमत रही कि फटे नहीं और बड़ा हादसा टल गया। अजमेर सहित ब्यावर, किशनगढ़ की 15 से ज्यादा दमकल वाहनों से पानी तथा हाइड्रोलिक जेसीबी मशीनों से मलबा दबा कर चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक-यहां करीब रात 8 बजे कुछ देर के लिए बिजली गुल हुई थी। जैसे ही सप्लाई बहाल हुई शॉर्ट सर्किट से एक फैक्ट्री में आग लगी। इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते हैं। प्लास्टिक की वजह से आग तेजी से फैली और पास ही स्थित प्लास्टिक के डिब्बे बनाने की फैक्ट्री तक पहुंच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आ गई। अजमेर के अलावा सिविल डिफेंस के दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे। आदर्श नगर थाने के एएसआई भंवर सिंह के मुताबिक हादसे में किशन माहेश्वरी और सरदार राजू सिंह की फैक्ट्रियां पूरी तरह से जल गई है। तीसरी फैक्ट्री तक भी आग पहुंची थी, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया।

CO साउथ मनीष बडगूजर ने बताया कि आदर्श नगर थाना इलाके में तीन फैक्ट्रियों में आग लगी। तीनों फैक्ट्रियों में प्लास्टिक का दाना बनते हैं। इससे आग तेजी से बढ़ती गई। तीनों फैक्ट्रियों आसपास थी। इससे आग फैल गई। 

फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि ब्यावर किशनगढ़ व अजमेर की करीब 15 दमकलों ने कईं फेरे कर आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू देर रात पा लिया। आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved