For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141121325
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत - 2026 का सुबह 11 बजे से आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात 8 बजे अचानक तीन प्लास्टिक फैक्ट्रियों में आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब,2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, |  Ajmer Breaking News: टाटा पावर की घरों के नीचे लटकी विद्युत केबल में ओवर लोड पिकअप के गुजरने से हुआ बड़ा हादसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व जेवरात सहित लाखों का सामान पार |  Ajmer Breaking News: 7 करोड़ की लागत से चौड़ा होगा केसरबाग पुलिया, एस्केप चैनल,एक करोड़ की लागत से होगी लाइन शिफ्टिंग |  Ajmer Breaking News: अद्वितीय होगा महाराणा प्रताप जयंती समारोह एवं विशाल मेला |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला टीचर से दिनदहाड़े चेन लूट की कोशिश, हादसे में बाल-बाल बची |  Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,पुलिस लाईन क्षेत्र की बड़ी समस्या का होगा समाधानए 3 करोड़ की लागत से बनेगा नाला | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व जेवरात सहित लाखों का सामान पार

Post Views 01

June 15, 2026

चोर घर से पानी की मोटर, सोने की अंगूठी,आठ सोने के मोती,एक गैस सिलेंडर सहित अलमारी में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व जेवरात सहित लाखों का सामान पार

अजमेर। रामगंज थाना क्षेत्र स्थित सोलमपुर रोड की नवदुर्गा कॉलोनी में एक सूने मकान में हुई चोरी की वारदात।  चोर मकान से नकदी, जेवरात और घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित परिवार अपने गांव डोडियाना गया हुआ था।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक अमित सेन ने रामगंज थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित गांव गए हुए थे। पीछे से अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखे सामान को बिखेर दिया। चोर घर से पानी की मोटर, सोने की अंगूठी, आठ सोने के मोती, एक गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा अलमारी में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली।चोर मकान में बने भगवान के मंदिर में रखा दान पात्र भी अपने साथ ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब एक से डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि यह मकान उन्होंने करीब दो माह पहले ही खरीदा था।सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved