Post Views 01
June 15, 2026
अद्वितीय होगा महाराणा प्रताप जयंती समारोह एवं विशाल मेला
अजमेर। 17 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष आयोजित होने वाला महाराणा प्रताप मेला विविधता, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण होगा। संयोजक जीतेन्द्र जोशी ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ भगवान एकलिंगनाथ जी की महाआरती से होगा। इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी द्वारा देशभक्ति और राजस्थानी गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। वक्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला जाएगा और प्रेरक उद्बोधन होंगे। इसके अतिरिक्त समारोह को मेले का रूप प्रदान किया जा रहा है जिसमें बच्चों के लिए आकर्षक झूले एवं खाने-पीने की स्टाल की व्यवस्था भी की जा रही है समिति के महामंत्री डॉ हरीश बेरी ने बताया कि इस भव्य आयोजन में अनेक व्यक्ति और संस्थाएं भागीदारी निभा रही हैं, जिनमें शहर के अग्रणी व्यापारिक, सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाएं सम्मिलित हैं। मेले की सांस्कृतिक छटा को और भी रोशन करते हुए इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत हिंदी और राजस्थानी गीतों की सजीव प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो समूचे वातावरण को राष्ट्रप्रेम और गौरव से सराबोर कर देंगी। समारोह के दौरान भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा द्वारा महाराणा प्रताप बनो व क्षत्रानी बनो प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जिसमें विभिन्न प्रकार की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर प्रतियोगिता में भाग लेंगे यह मेला न केवल महाराणा प्रताप की अमर वीरगाथा को स्मरण करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणा भी प्रदान करेगा। यह भव्य आयोजन महाराणा प्रताप समारोह समिति, अजमेर के तत्वावधान में भारतीय इतिहास संकलन समिति, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर नगर निगम, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, पर्यटन विभाग एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सहयोग से संपन्न होगा। महाराणा प्रताप समारोह समिति के अध्यक्ष धर्मेश जैन सहसंयोजक डॉ राजू शर्मा, अमित जैन व कार्यकारिणी सदस्यों ने अजमेर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्मारक पहुंचकर इस समारोह को भव्य बनाने का अनुरोध किया है। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री है दीया कुमारी जी उपस्थित रहेंगी जबकि मुख्य वक्ता म.द.स. विश्वविधालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल होंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved