For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141768520
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारी गंज स्थित केपरी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लोन के नाम पर हैरसमेंट का मामला |  Ajmer Breaking News: वाहन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं खतरनाक तरिके मे वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: श्री माहेश्वरी समाज (संस्था), अजमेर के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के 5159वें उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: आयोग अध्यक्ष  उत्कल रंजन साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा कीं कार्यकाल की उपलब्धियां व नवाचार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान का सबसे पुराना स्थानीय निकाय अजमेर नगर निगम जिसकी स्थापना 1866 में हुई अब एक इतिहास बनने जा रहा  है |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: वाहन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं खतरनाक तरिके मे वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज

Post Views 01

June 18, 2026

कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच करते हुए फरार वाहन आरजे-01-सीएफ-3440 की तलाश की जा रही है।

वाहन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं खतरनाक तरिके मे वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज

अजमेर के पृथ्वीराज मार्ग स्थित अजमेर टायर के पास नो पार्किंग जोन में खड़ी कार को हटाने और चालान के लिए फोटो लेने पर महिला ड्राइवर भड़क गई। उसने ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर कार चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से कार लेकर फरार हो गई। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड किया। ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल महेश कुमार ने कोतवाली थाने में महिला कार ड्राइवर के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने व खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर जान जोखिम में डालने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
हेड कॉन्स्टेबल महेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब 2:05 बजे पृथ्वीराज मार्ग पर ड्यूटी के दौरान क्रेन टीम के साथ अजमेर टायर के पास पुलिया के नीचे पहुंचे। वहां यूटर्न पर नो पार्किंग क्षेत्र में कार संख्या RJ-01-CF-3440 खड़ी मिली। कार में महिला चालक मौजूद थी। मैंने उसे गाड़ी हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने निर्देशों की अनदेखी कर दी। बार-बार समझाने के बावजूद जब महिला ने कार नहीं हटाई तो हेड कॉन्स्टेबल ने चालान की कार्रवाई करना चाहा तो महिला ने खतरनाक तरीके व लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए वहां खड़े अन्य वाहनों के साइड ग्लास को तोड़ दिया। उन्हें टक्कर मारने का प्रयास करते हुए कार को तेजी से भगा ले गई। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच करते हुए फरार वाहन आरजे-01-सीएफ-3440 की तलाश की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved