For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141771854
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारी गंज स्थित केपरी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लोन के नाम पर हैरसमेंट का मामला |  Ajmer Breaking News: वाहन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं खतरनाक तरिके मे वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: श्री माहेश्वरी समाज (संस्था), अजमेर के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के 5159वें उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: आयोग अध्यक्ष  उत्कल रंजन साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा कीं कार्यकाल की उपलब्धियां व नवाचार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान का सबसे पुराना स्थानीय निकाय अजमेर नगर निगम जिसकी स्थापना 1866 में हुई अब एक इतिहास बनने जा रहा  है |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण

Post Views 01

June 18, 2026

आमजन में शहरी सेवा शिविर के प्रति उत्साह देखने को मिला। गुरूवार को लगभग 750 लोगों ने अपनी समस्याओं के संबंध में पूछताछ एवं जानकारी ली।

प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण

अजमेर, 18 जून। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण परिसर में लगाये जा रहे शहरी सेवा शिविर-2026 का प्रभारी सचिव एवं महानिदेशक इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान जयपुर श्री नीरज के. पवन ने जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही राहत एवं छूट का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी सचिव नें कैम्प में पहुंच कर प्रत्येक शाखा से कार्य निस्तारण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टा लेने हेतु आमजन में अधिक प्रचार प्रसार कर सम्बन्धित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी सचिव द्वारा प्राधिकरण द्वारा शिविर में अपनाई जा रही कार्यप्रणाली से संतुष्ट होते हुए। अधिक उत्साह से राज्य सरकार की मंशा के अनुरुप समाज की अंतिम पंक्ति मे बैठे आमजन को राहत प्रदान करने का संदेश दिया।

प्रभारी सचिव ने बताया कि प्रकरणों का यथा संभव मौके पर ही निस्तारण किया जाए। यदि किन्हीं तकनीकी कारणों से प्रकरण तत्समय निस्तारित नहीं हो पाते है तो यथा संभव शीघ्र निस्तारित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर द्वारा आमजन को आवासीय पट्टे, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे, नामान्तरण, अवधि विस्तार, उपविभाजन आदेश आदि के पट्टे वितरित किए गए।

आज 262 प्रकरणों के निस्तारण

आमजन में शहरी सेवा शिविर के प्रति उत्साह देखने को मिला। गुरूवार को लगभग 750 लोगों ने अपनी समस्याओं के संबंध में पूछताछ एवं जानकारी ली। कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं में 62 पट्टे, बकाया लीज जमा करा कर फ्री होल्ड व लीज मुक्ति प्रमाण पत्र के 3 प्रकरण, प्राधिकरण की योजनाओं में 29 प्रकरण, निर्माण अवधि विस्तार के 49 प्रकरण, भवन मानचित्र के 10 प्रकरण, भूखण्डों के उपविभाजन एवं पुर्नगठन के 10, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के 17 प्रकरण, नाम हस्तान्तरण के 63 प्रकरण, पुर्नवैध का एक प्रकरण एवं 18 आवंटन पत्र इस प्रकार कुल 262 प्रकरण निस्तारित किए गए। अधिकांश लोगों ने अपनी स्थानीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण हेतु जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता से समस्याओं को सुनकर निराकरण के सुझाव दिए।

आमजन को जलभराव की समस्या से जल्द मिले निजात जिला कलक्टर

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की प्राधिकरण द्वारा जिन नालों एवं नालियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्हें वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। जलभराव संबंधी समस्याओं से आमजन को निजात मिल सकेगी। जिला कलक्टर ने प्राधिकरण द्वारा जयपुर रोड के पास में अजमेर शहर के प्रवेश स्थान पर अशोक उद्यान के आस-पास की भूमि को लैण्डस्केपिंग एवं पेड़ पौधे लगाते हुए जलभराव आदि समस्याओं का निदान किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved