Post Views 31
June 18, 2026
अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
अजमेर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 80 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक से नकदी व कीमती सामान से भरा पर्स लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की है।
पुलिस के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी निवासी रिटायर्ड शिक्षक सोहनलाल पितलिया जैन ने 16 जून को दवाई लेने के लिए जेएलएन अस्पताल अजमेर आए थे। सुबह करीब 10 बजे राजस्व मंडल कार्यालय से निकलने के बाद उन्होंने एसबीआई मुख्य शाखा के पास अस्पताल जाने का रास्ता पूछा। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें अस्पताल छोड़ने का भरोसा दिलाया और अपने साथ बैठा लिया।
आरोप है कि दोनों युवक बुजुर्ग को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घुमाते रहे और रास्ते में धमकाकर उनका पर्स छीन लिया। पर्स में करीब सात हजार रुपये नकद, चांदी की अंगूठी, चांदी के सिक्के, वोटर आईडी कार्ड, उनकी पत्नी का आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर और रुपये मांगने का भी प्रयास किया।
शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अभय कमांड के सीसीटीवी फुटेज दिखाये गए। और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो बदमाश वारदात करके फरार होते नज़र आए। फुटेज के आधार पर बलवीर उर्फ कालू पंजाबी तथा संजय सरदार उर्फ संजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूटा गया सामान बरामद करने और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved