For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142006448
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रोबोटिक सर्जरी से हार्ट का सफल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल |  Ajmer Breaking News: उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया |  Ajmer Breaking News: बदमाश दीपक खटाना सहित 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों द्वारा मचाये गए उत्पात मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को किया डिटेन,मुख्य आरोपी की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: RPSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2024 के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनाधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर आवेदन पत्र विड्रो करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान के आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगी: कीर्ति पाठक

Post Views 01

June 19, 2026

नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कहा कि राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।

जयपुर।आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  कीर्ति पाठक ने कहा कि वे राजस्थान के आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। कीर्ति पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि वे आम आदमी पार्टी राजस्थान की पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं और इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगी।

आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  कीर्ति पाठक ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक संवेदनशील पार्टी है और राजस्थान में जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं हों, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं का रोजगार या शिक्षा और स्वास्थ्य का विषय, आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी और उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगी।

हाल ही में सामने आए पेपर लीक मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कहा कि राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक कठिन परिश्रम करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास सरकार की विफलताओं के कारण टूट रहा है। उन्होंने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की।

आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और युवाओं को उज्ज्वल भविष्य देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही राजस्थान के आम आदमी की सबसे बड़ी उम्मीद है। पार्टी ने जिन राज्यों में सरकार बनाई है, वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य करके दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता भी अब ऐसी राजनीति चाहती है जो केवल वादे न करे, बल्कि परिणाम देकर दिखाए। कीर्ति पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है, वही करती है और उसकी राजनीति वादों की नहीं, काम की राजनीति है। इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि कीर्ति पाठक आम आदमी पार्टी की स्थापना काल से ही एक समर्पित स्वयंसेवक के रूप में पार्टी से जुड़ी रही हैं। उन्होंने जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। दीपक मिश्रा ने कहा कि पार्टी द्वारा लड़े गए विभिन्न चुनावों में कीर्ति पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने उन्हें राजस्थान में आम आदमी पार्टी की मेहनती, संघर्षशील और जमीनी नेताओं में से एक बताया।

आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक के जयपुर में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने पहले कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और राजस्थान की खुशहाली, समृद्धि तथा जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने की कामना की। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved