Post Views 01
June 18, 2026
जयपुर। 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून, के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती राजस्थान के प्रतिनिधि और आरएसी के जवान भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने योगाभ्यास के दौरान नियमित योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्म-अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभावी माध्यम है। नियमित योग और प्राणायाम से व्यक्ति की जीवनशैली में संतुलन आता है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें योग की भारतीय परंपरा और उसके वैश्विक महत्व को समझने का अवसर देता है। स्वस्थ समाज और स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती राजस्थान के पदाधिकारियों और आरएसी जवानों ने भी मुख्यमंत्री के साथ योग एवं प्राणायाम अभ्यास किया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved