For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140582373
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डिग्गी चौक में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे पर नकली किन्नरों न स्वामी मेडिकल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत संकल्प 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने किया सघन निरीक्षण, साफ सफाई नहीं होने पर नोटिस देने के लिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन,काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्रवाई, 23 लोग गिरफ्तार

Post Views 01

June 13, 2026

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 23 लोगों को हिरासत में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।

जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 11 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। यह कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना और नियमों के उल्लंघन के आरोप में की गई। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

पुलिस कमिश्नरेट जयपुर की ओर से अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों तथा उनकी आड़ में होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जवाहर सर्किल क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई से पहले क्षेत्र में संचालित करीब 37 स्पा सेंटर संचालकों को गाइडलाइन की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने के लिए चेतावनी भी दी गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 11 जून 2026 को महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में विभिन्न स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान चार स्पा सेंटरों में निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 23 लोगों को हिरासत में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटरों की नियमित निगरानी और जांच आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले भी इसी प्रकार के विशेष अभियान चलाए गए थे, जिनमें अब तक कुल 78 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर पुलिस का उद्देश्य स्पा सेंटरों के संचालन में पारदर्शिता और वैधानिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए पुलिस लगातार निरीक्षण और सत्यापन अभियान चला रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved