For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139669068
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण प्रदेश की खुशहाली के लिए जिला स्तर पर की गई विशेष पूजा अर्चना |  Ajmer Breaking News: मातृ शक्ति की एकता से देश का विकास संभव - श्रीमती सरिता गेैना जिला स्तर पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात जनाना अस्पताल में बनेंगे 10 नए कॉटेज वार्ड 1.30 करोड़ रूपए स्वीकृत |  Ajmer Breaking News: झपट्टा मारकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मोबाइल की बरामदगी के प्रयास |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर एसपी ने ट्रैफिक कार्यालय का किया निरीक्षण, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत गुवारडी क्षेत्र में एक मकान को अज्ञात चोर निशाना बनाकर करीब 8 से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के फीडरों का निरीक्षण करने पहुंचे जल संसाधन विभाग के अधिकारी, 10 दिन में सफाई पूरी करने का दावा |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है।

Post Views 01

June 10, 2026

बदमाश देर रात घर में घुसे और करीब 5 लाख रुपए की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा लाइसेंसी बंदूक चोरी कर फरार हो गए।

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने शुक्ला गार्डन के मालिक एवं एडवोकेट मनन शुक्ला के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार बदमाश देर रात घर में घुसे और करीब 5 लाख रुपए की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा लाइसेंसी बंदूक चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब लगी जब परिवार के सदस्यों ने घर का सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की सहायता से भी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में चोरी की वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया जाना सामने आया है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले घर की रेकी की थी, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved