For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139450462
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित मदन जी के ढाबे पर सोमवार देर रात कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में योग फेस्ट 2026 का शुभारंभ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: महिला उत्थान से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो - श्री लोक बंधु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात चिकित्सा सुविधाओं को लगे पंख,सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक पर 190 करोड़ और जेएलएन उन्नयन पर 50 करोड़ होंगे खर्च |  Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन

Post Views 01

June 9, 2026

प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने जलदाय कार्यालय के अंदर मटके फेंक कर प्रदर्शन किया। कुछ मटके पुलिस वालों के ऊपर भी गिरे तो कुछ मीडिया वालों पर,

अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार 9 जून को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में जलदाय विभाग (PHED) कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ज्योतिबा फुले सर्किल पर एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में पीएचईडी कार्यालय पहुंचे। जहां पर मटका फोड़ कर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां थी, वही भारी शक्ति प्रदर्शन और हल्ला बोल प्रदर्शन को देखते हुए जलदाय विभाग कार्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सीओ नॉर्थ शिवम जोशी के नेतृत्व में सदर कोतवाली थाना, सिविल लाइंस थाना पुलिस का जाप्ता तैनात रहा। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने जलदाय कार्यालय के अंदर मटके फेंक कर प्रदर्शन किया। कुछ मटके पुलिस वालों के ऊपर भी गिरे तो कुछ मीडिया वालों पर, काफी देर तक चले हल्ला बोल प्रदर्शन के बाद जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता गेट पर ज्ञापन लेने पहुंचे जहां पर पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती  डॉ राजकुमार जयपाल, पूर्व पार्षद व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर द्रोपती कोली, महेंद्र सिंह रलावता,रामचंद्र चौधरी आदि नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंप कर शीघ्र से शीघ्र शहर में जल संकट को दूर करने की मांग की। इस दौरान एक कार्यकर्ता जलदाय विभाग की दीवार को फांद कर अंदर घुस गया और कार्यालय में प्रवेश करने लगा जहां पुलिस वालों के साथ उसकी नोक झोंक और धक्का मुक्की भी हुई। अधिशासी अभियंता ने आश्वस्त किया कि पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए और बार-बार बीसलपुर लाइन में ट्रिपिंग की वजह से पेयजल व्यवस्था कुछ गड़बड़ा गई थी लेकिन उसे शीघ्र पटरी पर लाया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved